लाइव टीवी

प्यार का मिला ये सिला, प्रेमिका घर लौटी, खफा बेदर्द प्रेमी ने जमकर पीटा, घटना का वीडियो वायरल, 2 अरेस्ट

Updated Aug 12, 2022 | 14:31 IST

Bhopal Viral Video: प्रेमी अपने कई साथियों को लेकर अपनी प्रेमिका के घर आ धमका। इसके बाद महिला को न्यूड कर पीटा। बाद में उसे अपनी बाइक पर जबरन बिठाकर ले गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने बना लिया। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
भोपाल के झाबुआ में महिला को प्रेमी ने पीटा
मुख्य बातें
  • महिला अपने दूसरे पति को छोड़ प्रेमी संग रहने लगी
  • फिर प्रेमी को छोड़ पति के घर आ गई
  • नाराज प्रेमी ने महिला को न्यूड कर पीटा व अपने साथ ले गया

Bhopal Viral Video: प्यार में दर्द और रूसवाई का सनसनीखेज मामला मध्यप्रदेश के झाबुआ से सामने आया है। जहां पर एक आदिवासी महिला ने पहले पति को छोड़ा इसके बाद 8 महीने से अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। बाद में महिला के होश ठिकाने आए तो वो फिर से पति के पास आ गई। प्रेमी को अपना प्यार खिसकते देख गुस्सा आया।

इसके बाद सातवें आसमान पर चढ़ी उसकी बौखलाहट के चलते आरोपी प्रेमी अपने कई साथियों को लेकर अपनी प्रेमिका के घर आ धमका। इसके बाद महिला को न्यूड कर पीटा। बाद में उसे अपनी बाइक पर जबरन बिठाकर ले गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने बना लिया। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। ये पूरी घटना रायपुरिया थाना इलाके के गांव रूपारेल की है।

वीडियो वायरल हुआ, खाकी के हाथ- पांव फूले

घटना के वायरल वीडियो के बाद खाकी के भी हाथ पांव फूल गए। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता देख एसपी अरविंद तिवारी भी मौके पर आए। मामले की पूरी जानकारी जुटाई। बाद में पीड़ित को आरोपी के घर से मुक्त करवाया। पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश कटारा सहित उसके चार अन्य साथियों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। अब पुलिस पूरे मामले की तह में जाने के प्रयास में जुटी है। पुलिस कप्तान अरविंद तिवारी का कहना है कि, पुलिस के लिए महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस त्वरित गति से एक्शन मॉड में आई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें तुरंत सलाखों के पीछे धकेला। इस प्रकरण में सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

जानिए क्या है पूरा मामला 

एसपी अरविंद तिवारी ने बताया कि, झाबुआ जनपद के रायपुरिया थाना इलाके के गांव रूपारेल की एक आदिवासी महिला की शादी क्षेत्र के एक शख्स से 7 साल पूर्व हुई थी। बाद में महिला ने अपने पति को छोड़कर किसी और से दूसरा ब्याह रचा लिया। इसके बाद महिला ने करीब 8 महीने पहले दूसरे पति को भी छोड़ दिया और यहीं के रहने वाले एक शख्स मुकेश कटारा के साथ रहने लगी। इसके बाद गुरुवार को वह फिर से अपने दूसरे पति के घर लौट आई। बस यहीं आकर सारा खेल बिगड़ा। एसपी के मुताबिक दूसरे पति ने फिर से अपने साथ रहने की महिला को मंजूरी दे दी। इनका एक बेटा भी है। इधर, आरोपी प्रेमी को ये बात नागवार गुजरी। गुस्से में फनफनाता प्रेमी महिला के घर पहुंचा। इसके बाद उससे मारपीट करने लगा। उसके सारे कपड़े फाड़ कर न्यूड कर दिया। इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करवाने का प्रयास किया। मगर बात नहीं बनीं तो किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाल दिया। पिटाई के बाद महिला बेसुध हो गई तो आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। एसपी के मुताबिक महिला व उसका पति मजदूर हैं। आदिवासी समाज ने इसकी निंदा की है। मामले में 2 लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है। साथ ही आरोपी की बाइक भी बरामद कर ली गई है।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।