लाइव टीवी

Bhopal Psycho Lover: लड़की ने ठुकराया लव प्रपोजल, तो प्यार में पागल आशिक ने रेत डाला लड़की का गला

Updated May 13, 2022 | 17:28 IST

Bhopal Psycho Lover: प्यार में पागलपन का यह मामला भोपाल का है, जहां एक 17 साल के लड़के ने 14 साल की लड़की से प्यार का इजहार किया। लड़की ने मना किया, तो लड़के ने उसका गला रेत दिया। इतने से भी मन ना भरने पर लड़के ने लड़की की हाथ की नस भी काट दी। फिलहाल पुलिस फरार लड़के की तलाश में है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
प्यार में पागल आशिक ने की लड़की की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • भोपाल में एक प्यार में पागल किशोर ने की लड़की की हत्या
  • लड़की के मना करने पर गुस्साया था किशोर
  • लड़की का गला रेतकर लड़का मौके से फरार

Bhopal Psycho Lover: कहते हैं कि प्यार की उम्र नहीं होती, प्यार में इंसान पागल हो जाता है। भोपाल में 17 साल के एक लड़के ने बीच बाजार लड़की से पूछ लिया कि क्या तुम मुझसे प्यार करती हो, लेकिन जब लड़की का जवाब ना में आया तो लड़के ने अपना आपा खो दिया। इसके बाद लड़की के साथ इस लड़के ने जो कुछ भी किया उसे जानकर हर कोई दंग रह गया। यह मामला भोपाल के बड़वानी का है।

पहले प्यार में पागल लड़के ने लड़की को बीच बाजार में प्रपोज किया और जब लड़की ने रिश्ता रखने से इंकार किया, तो इस साइको लवर ने लड़की की गला रेतकर निर्मम हत्या ही कर दी। इस मामले में मृत लड़की की उम्र महज 14 वर्ष बताई जा रही है। 

लड़की के मना करने से गुस्साया था लड़का

मिली जानकारी के अनुसार, अवयस्क लड़की अपनी बहनों के साथ नजदीकी बाजार में दूध लाने गई थी। उसी वक्त अचानक लड़की का पीछा करते दो लड़के पहुंच जाते हैं। एक लड़के ने लड़की के सामने प्यार का प्रस्ताव रखा और सवाल किया कि तुम मुझसे प्यार करती हो या नहीं। भरे बाजार लड़के के इस बरताव को देखकर लड़की घबरा गई। उसने तुरंत लड़के को मना करते हुए ना में अपना जवाब दिया, लेकिन लड़की के द्वारा प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद लड़का गुस्से से पागल हो गया।

गला रेतने के बाद भी काटी लड़की की हाथ की नस

लड़की का जबाव सुनकर लड़के ने चाकू से लड़की का गला रेत दिया और लड़का इतने से नहीं माना, उसने लड़की के हाथ की नस भी काट दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़का वहां से फरार हो गया। लड़की की चीख सुनकर वहां लोग जमा हो गए। लड़की को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की और आरोपी लड़का दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस अब आरोपी लड़के की तलाश में जुट गई है।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।