लाइव टीवी

Bhopal Accident: भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना, बस ने महिला को कुचला, मौके पर मौत, शव से लिपटकर रोता रहा पति

Updated Aug 19, 2022 | 21:08 IST

Bhopal Accident News: भोपाल में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पति और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
भोपाल में दर्दनाक हादसा, महिला की मौत
मुख्य बातें
  • भोपाल में दर्दनाक हादसा, महिला की मौत
  • पत्नी के शव से लिपटकर रोता रहा पति
  • बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल

Bhopal Accident News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक बस ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं पत्नी की मौत के बाद पति शव से लिपटकर करीब 10 मिनट तक रोता रहा। उधर, बच्चों के भी आंसू थम नहीं रहे हैं, वे अपनी मां को याद कर-कर बुरी तरह रो रहे हैं। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि, यह हादसा भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके का है। एक महिला अपने बच्चों और पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे एक चाय के ठेले में आग लग गई। वहीं ठेले पर जमा लोग सड़क की ओर भागे तो इनमे से एक व्यक्ति बाइक से टकरा गया। जिससे बाइक पर बैठी महिला उछलकर सड़क पर जा गिरी। वहीं दूसरी ओर से आ रही एक बस ने महिला को कुचल दिया। 

बच्चों से छिन गया मां का आंचल

बता दें कि इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौत के बाद उसके दो बच्चों से मां का आंचल छिन गया है। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही महिला की मौत से आसपास के इलाके में भी मातम पसरा हुआ है। बताया गया कि, हादसे में पति और बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। उधर, पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए बस को कब्जे में ले लिया है। 

अब ये सदस्य बचे हैं परिवार में

पुलिस के अनुसार पत्नी दुर्गा गाखरे (33) की मौत के बाद परिवार में अब पति महेश, बेटा लक्ष्य (9) और बेटी तामिया (6) बच्चे हैं। बताया गया कि, मृतका का पति राहुल नगर क्षेत्र के कमला नगर निवासी महेश गाखरे प्राइवेट जॉब करता है। उसकी पत्नी की मौत के बाद हंसते खेलते परिवार की खुशियां उजड़ गई है। महेश शुक्रवार सुबह शाहजहांपुर में रहने वाली अपनी बहन के घर जाने के लिए भोपाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। लेकिन ट्रेन छूटने के कारण महेश परिवार को लेकर वापस शाहजहांनाबाद होते हुए घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हुआ है।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।