लाइव टीवी

Bhopal: शादी का झांसा देकर महिला से एक साल तक किया रेप, बाद में तोड़ दिए सारे संपर्क

Updated Jul 31, 2020 | 18:18 IST

Bhopal News: शादी का झांसा देकर एक युवक ने एक महिला से करीब एक साल तक रेप किया। जब महिला ने उस पर शादी का दबाव डाला तो उसने सारे संपर्क तोड़ दिए।

Loading ...
भोपाल में महिला का रेप

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नगर इलाके से एक महिला के साथ रेप की खबर सामने आ रही है। उस महिला का पड़ोसी उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ पिछले एक साल से रेप कर रहा था। जब अंत में आरोपी ने उसके साथ सारे संपर्क तोड़ लिए तो पीड़िता ने पुलिस के पास जाने का फैसला किया।  

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह आरोपी के संपर्क में एक साल पहले आई थी। आरोपी राम निवास राजपूत जो उसके पड़ोस में रहता था धीरे-धीरे उसका दोस्त बन गया।

उन दोनों के बीच करीबियां बढ़ती गई। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और एक दिन उसे कमला नगर स्थित अपने घर पर ले गया और उसकी मजबूरी का फायदा उठाया। तब से उसने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ रेप किया।

एक साल तक ये सब कुछ झेलने के बाद एक दिन जब महिला ने उसपर शादी करने का दबाव डाला तो उसने उससे सारे संपर्क तोड़ लिए और उसे ब्लॉक कर दिया। पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश कर रही है।  

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।