लाइव टीवी

Bhopal Fraud Case: चेहरे की मासूमियत के पीछे था ठगी का ऐसा नकाब, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Updated Jul 15, 2022 | 18:58 IST

Bhopal Fraud Case : सगाई की रस्म निभाने को लेकर लड़कियां व दलाल घर आए। इस दौरान रस्म निभाने के दौरान परिवार के लोग व लड़के आगे-आगे चले तो पीछे से तीनों मंगेतर व दलाल घर से कैश व जेवर लेकर फरार हो गई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
भोपाल में 3 लुटेरी मंगेतर रुपए व जेवर लेकर हुईं फरार
मुख्य बातें
  • बेटों की शादी के चक्कर में किसान गंवा बैठा 5 लाख
  • सगाई की रस्म निभाने के नाम पर 3 मंगेतर फरार हुई
  • दलाल व लड़कियां घर से कैश व जेवर ले गई

Bhopal Fraud Case: ठगी के मामलों को लेकर लुटेरी दुल्हनों की तो कई घटनाएं अब तक सामने आई है। मगर राजधानी के एक गांव में शादी से पहले ही सगाई के नाम पर मासूमियत भरे चेहरों ने एक किसान को 5 लाख की ठगी का शिकार बना लिया। सगाई के दिन रस्म निभाने के दौरान 3 महिलाएं व दलाल घर से कैश व जेवर लेकर मौके से फरार हो गए। घटना गांव पंचोली की है। अब ठगी के शिकार हुए किसान ने थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि, उसके परिवार में 3 बेटों की शादी के लिए दुल्हनों की तलाश कर रहा था। इस बीच एक शख्स ने उनसे रिश्ता करवाने की बात कही। उसने शादी करवाने की एवज में डेढ़- डेढ़ लाख रूपए की मांग की। इसके बाद रिश्ता तय हो गया। इस बीच सगाई की रस्म निभाने को लेकर लड़कियां व दलाल घर आए। इस दौरान रस्म निभाने के दौरान परिवार के लोग व लड़के आगे-आगे चले तो पीछे से तीनों मंगेतर व दलाल घर से कैश व जेवर लेकर फरार हो गए। 

शातिर बदलते रहे ठिकाने

पुलिस ने पीड़ित किसान जगदीश की रिपोर्ट पर महेश, गणेश व सुंदर बाई के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने तीनों पर 5 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान के मुताबिक, उसके दो पुत्रों लखन व प्रह्लाद व अपनी साली के बेटे जितेंद्र की शादी गणेश से डेढ़-डेढ लाख में तय की थी। उसने बताया कि, बाणगंगा इलाके के एक गरीब परिवार में दो लड़कियां हैं जो कि, शादी के लिए आपके परिवार के लिए उचित रहेंगे। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद लखन व प्रह्ललाद का रिश्ता मधु व तनु के साथ व जितेंद्र की शादी रेखा के साथ तय की गई। बदले में शादी की तय रकम दे दी गई। इसके बाद शादी की तारीख मुकर्रर की गई। इससे पहले मंगनी की रस्म होनी थी। मंगनी वाले दिन तीनों मंगेतर लड़कियां व दलाल गणेश मौके से जेवर व कुछ कैश लेकर एक-एक करके गायब हो गए। जब किसान को अपने साथ धोखाधड़ी होने का पता चला तो वह सिर धुन बैठा। आरोपियों की तलाश की। मगर उनके हर बार ठिकाने बदलने के कारण अब तब उसे निराशा ही हाथ लगी। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।