लाइव टीवी

Bhopal Road Accident News: रायसेन में भीषण सड़क हादसा, डंपर और कार में जबरदस्त भिडंत, चार लोगों की मौत

Updated Jun 08, 2022 | 19:33 IST

Bhopal Road Accident News: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी गाड़ी को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। आमखेड़ा के पास सामने से आ रहे डंपर से कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार महिला की गर्दन ही कट गई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
भोपाल में भीषण सड़क हादसा चार की मौत
मुख्य बातें
  • मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में भीषण सड़क हादसा
  • भोपाल के हमीदिया अस्पताल में रेफर किए गए चार घायल
  • करीबी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था परिवार

Road Accident In Bhopal: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी गाड़ी को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि यह पूरा परिवार अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन घर से कुछ ही दूरी पर हादसा हो गया।  

जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार सुबह करीब पांच बजे रायसेन देवनगर रोड पर आमखेड़ा के नजदीक हुआ। कार में सवार सभी आठ लोग देवनागर के किशनपुर गांव से सलकनपुर के ​नजदीक नीलकचार की ओर जा रहे थे। आमखेड़ा के पास सामने से आ रहे डंपर से कार की टक्कर हो गई।

इतनी भीषण टक्कर थी कि गर्दन कटकर गिरी बाहर 

हादसा इतना भीषण था कि कार सवार महिला की गर्दन ही कट गई। इस हादसे में 40 वर्षीय कार चालक मनोहर, 55 वर्षीय साधना, 38 वर्षीय अनिता ओड और पांच साल की नित्या की मौत हो गई। वहीं सुरजीत ओड, गुड्डी ओड, राम बाई और प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में रेफर किया गया है। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार सुरजीत ओड परिवार सहित अपने ससुर की अंतिम यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। घर से कुछ ही दूसरी पर हाईवे पर निकले थे कि डंपर से कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कारण पलटकर बुरी तरह से पिचक गई। घायलों और मृतकों को कार के दरवाजे काटकर बाहर निकाला गया। 

मुख्यमंत्री ने जताया दुख किया ट्वीट 

इस भीषण हादसे को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट किया रायसेन के आमखेड़ा के नजदीक सड़क हादसे में चार अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दे। साथ ही शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।