लाइव टीवी

Bhopal Rape Case: 16 साल के किशोर की हैवानियत ने लगाया रिश्तों को दाग, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Updated Jul 19, 2022 | 13:23 IST

Bhopal Rape Case: एक 16 साल के नाबालिग ने रिश्तों को दाग लगाते हुए एक 17 वर्षीय नाबालिग की अस्मत लूट ली। घटना भोपाल के बागसेवनिया इलाके की है। पीड़िता दसवीं में पढ़ती है। घटना की चश्मदीद युवती की छोटी बहन ने अपनी मां को सारी जानकारी दी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
भोपाल में शर्मनाक घटना, 16 साल के लड़के ने लूट ली अस्मत
मुख्य बातें
  • 16 साल के नाबालिग ने एक 17 वर्षीय नाबालिग की अस्मत लूट ली
  •  घटना की चश्मदीद छात्रा की छोटी बहन ने अपनी मां को सारी जानकारी दी
  • पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को निरूद्ध कर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया है

Bhopal Rape Case: राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक 16 साल के नाबालिग ने रिश्तों को दाग लगाते हुए एक 17 वर्षीय नाबालिग की अस्मत लूट ली। घटना भोपाल के बागसेवनिया इलाके की है। पीड़िता दसवीं में पढ़ती है। घटना की चश्मदीद नाबालिग की छोटी बहन ने अपनी मां को सारी जानकारी दी। इसके बाद मां थाने पहुंची व आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को बाल अपचारी को निरूद्ध कर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया है। आपको बता दें कि, आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार है व दो साल से संपर्क में था। पुलिस ने बताया कि, पीड़िता की मां ड्यूटी पर गई थी। नाबालिग व उसकी छोटी बहन घर पर थी। इसी बीच उनका रिश्तेदार बरखेड़ा पठानी का 16 वर्षीय नाबालिग उनके घर पर आया। पीड़िता की छोटी बहन घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी ने मौके पर फायदा उठाते हुए पहले तो उससे छेड़छाड़ की। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने बदनाम करने की धमकी देते हुए उसकी अस्मत लूट ली। इस बीच छात्रा की मां घर पर आ गई। मां ने आरोपी को घर पर देखकर गुस्सा जताया। मां को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। 

मां की गैर मौजूदगी में घर आता था

पुलिस के मुताबिक आरोपी की सारी करतूत छात्रा की छोटी बहन ने देख ली थी। जब मां घर पर आई तो बहन ने सारी घटना के बारे में बताया। इसके बाद मां ने छात्रा से जोर देकर पूछा तो उसने अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया वह रो पड़ी। इसके बाद मां थाने पहुंची व अरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि, आरोपी उसका रिलेटीव है। इसके चलते अक्सर वह घर पर आता - जाता रहता है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि, दो साल से दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्रा की मां की गैर मौजूदगी में घर पर आता था। छात्रा ने पुलिस को बताया कि, आरोपी ने प्यार के नाम पर उसकी अस्तम तार - तार कर दी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी निरूद्ध किया है। वहीं घटना की बारीकी से जांच कर रही है। 

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।