लाइव टीवी

Van Vihar National Park Bhopal : भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क का शेड्यूल बदला, जानिए नया समय

Updated Apr 16, 2022 | 22:17 IST

Van Vihar National Park Bhopal : वन विहार नेशनल पार्क में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये खबर आपके लिए है। पार्क के समय सारणी में बदलाव किया गया है। यह जुलाई, 2022 तक लागू रहेगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
वन विहार नेशनल पार्क के समय में किया गया बदलाव
मुख्य बातें
  • सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा पार्क
  • जुलाई 2022 तक लागू रहेगी यह समय सारणी
  • हर वर्ष गर्मी के मौसम में बदली जाती है समय सारणी

Van Vihar National Park Bhopal : भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क घूमने वालों के लिए ये सूचना है। वन विहार नेशनल पार्क को पसंद करने वाले पर्यटक शनिवार से एक घंटे अंधिक समय तक पार्क की सैर कर सकेंगे। हर वर्ष की तरह पार्क के खुलने व बंद होने का समय बदल गया है। अब सुबह 6 बजे पार्क खुलने लगेगा और शाम को सात बजे बंद होगा। पार्क के खुले रहने से आधे घंटे पहले शाम को 6.30 बजे तक प्रवेश मिलेगा, जबकि पार्क के खुलने के साथ ही सुबह छह बजे से ही प्रवेश शुरू हो जाएगा।

इससे आपको वन विहार में घूमने के लिए अतिरिक्त समय मिल जाएगा। यह समय सारिणी जुलाई 2022 तक लागू रहेगी, उसके बाद फिर बदल दी जाएगी। पूरे साल में चार बार समय सारणी बदली जाती है।

गर्मी के समय में होता है बदलाव

बता दें कि, 15 अप्रैल तक पार्क सुबह 6.30 बजे खुलता था और शाम को इसी समय बंद हो जाता था, लेकिन शाम को प्रवेश सिर्फ छह बजे तक ही मिलता था। पार्क प्रबंधन अप्रैल में पार्क के खुलने व बंद होने के समय में बदलाव करता है। अन्य सीजन की तुलना में गर्मी के समय में पहले सूर्योदय होता और और सूर्यास्त भी देरी से होता है, जिसके कारण समय में बदलाव किया जाता है।

6.30 बजे शाम तक पर्यटकों की एंट्री बंद की जाएगी

नए शेड्यूल के मुताबिक, नेशनल पार्क सुबह 6 बजे से खुल जाएगा और शाम 7 बजे तक खुला रहेगा। बंद होने के 30 मिनट पहले यानी शाम 6:30 बजे तक पर्यटकों की एंट्री बंद की जाएगी। 31 जुलाई, 2022 तक यही शेड्यूल रहेगा। बता दें कि, नेशनल पार्क की साल में 4 बार टाइमिंग बदलती है। इससे पहले 16 अप्रैल से टाइमिंग में बदलाव किया जाएगा। वन विहार के अफसरों ने बताया, गर्मी के चलते देरी से सूर्यास्त होता है। इसलिए शाम 7 बजे तक वन विहार खुला रहेगा। लेकिन, पर्यटकों को एंट्री 6:30 बजे तक ही मिलेगी। पार्क के दोनों गेट से पर्यटक आ-जा सकेंगे।

वन्यप्राणियों को लू से बचाने के लिए किए गए हैं उपाय

इस संदर्भ में पार्क के डिप्टी डायरेक्टर अशोक कुमार जैन ने बताया कि, गर्मी को देखते हुए वन्यप्राणियों के रहवास स्थलों को अनुकूल बनाया गया है। हाउसिंग में कूलर, पंखे व घास के पर्दे लगा दिए हैं। बाड़ों के आसपास ग्रीनमेट की व्यवस्था की है, ताकि वन्यप्राणियों को लू लगने से बचाया जा सके। भालू बाड़ा में स्प्रिंकलर की व्यवस्था की है। बर्फ के गोले जालीदार रस्सियों में बांधकर लटका रहे हैं। पानीदार फल दिए जा रहे हैं। 

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।