लाइव टीवी

Bhopal: कमला नेहरू अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में लगी आग, 4 बच्चों की मौत, आग पर काबू पाया गया

Updated Nov 09, 2021 | 07:20 IST

Kamala Nehru Hospital fire: भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में आग लग गई। इस हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
कमला नेहरू अस्पताल

Kamla Nehru Hospital fire: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में सोमवार रात आग लग गई। कई बच्चों के इमारत में फंसे होने की आशंका थी। फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई। मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग मौजूद रहे। कमला नेहरू अस्पताल के बाहर इंतजार कर रहे माता-पिता का कहना है कि हमें अपने बच्चों की कोई जानकारी नहीं है, 3-4 घंटे हो गए हैं। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग की घटना दुखद है। बचाव कार्य तेजी से हुआ। घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। जांच एसीएस लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद सुलेमान करेंगे।

अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग की घटना बेहद दुखद है। बचाव कार्य तेजी से हुआ, आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश पहले से गंभीर रूप से बीमार होने पर भर्ती तीन बच्चों को नहीं बचाया जा सका। बच्चों का असमय दुनिया से जाना बेहद असहनीय पीड़ा है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं। इन बच्चों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घटना में जो घायल हुए हैं, उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो, यही मेरी कामना है। ।। ॐ शांति ।।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।