लाइव टीवी

Bhopal Murder Case: दो महिलाओं ने सिलाई के बहाने कर डाला ये कांड, हॉस्पिटल में खुला राज, जानिए क्या है मामला

Updated Aug 10, 2022 | 22:33 IST

Bhopal Murder Case: आरोपी महिला ऋतु से भी उसके प्रेम संबंध गत 6 सालों से चल रहे हैं। आरोपी ने अपनी परेशानी ऋतु को बताई। बस यहीं से रानी को ठिकाने लगाने की योजना की शुरूआत हुई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
देवास में पति की प्रेमिका ने कर दी महिला की हत्या
मुख्य बातें
  • नृसिंह दास ने हेल्प के बहाने प्यार का खेल रचा मृतका से दूसरी शादी की
  • मृतका की शादी की जानकारी उसके परिजनों को नहीं थी
  • आरोपी की परेशानी का हल तीसरी प्रेमिका ने निकाला

Bhopal Murder Case: मध्य प्रदेश में प्यार में धोखा फिर हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस कहानी में विलेन एक महिला है। जिसने अपने पुराने प्रेमी की परेशानियों का बोझ इस कदर कम किया कि, बदले में उसकी दूसरी पत्नी की हत्या कर डाली। घटना एमपी के देवास जिले की है। आरोपी महिला अपनी फ्रेंड के साथ मर्डर की साजिश के तहत मृतका के पास ब्लाउज सिलवाने के बहाने पहुंची। इसके बाद उसकी दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने मृतका के पति को इसकी जानकारी दी।

पति ने भी हत्या को मौत में बदलने को लेकर पूरा दम लगाया। पत्नी की डेड बॉडी लेकर अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों को बताया कि ये अचानक बेहोश हो गई। पोस्टमार्टम हुआ तो सारा भंडाफोड़ हुआ। हालांकि पुलिस ने तीनों अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाने के एसआई पवन यादव ने बताया कि हेबतराव मार्ग निवासी नृसिंह दास परमार्थी (33) का तगारा बाखल की रहने वाली ऋतु गौर (30) के संग गत 6 साल से प्रेम संबंध था। दोनों आरोपियों ने नृसिंह दास की दूसरी पत्नी रानी मालवीय (23) को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। आरोपी महिला ऋतु अपनी फ्रेंड प्रियंका कुशवाहा (32) के साथ मृतका के पास ब्लाउज सिलवाने के बहाने से पहुंची। इसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर दुपट्टे से रानी मालवीय का गला घोंट कर तकिए से मुंह दबा दिया था। बहरहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ कर आगे की जांच में जुटी है। पुलिस ने हत्या में काम लिया गया दुपट्टा व तकिया भी बरामद कर लिया। 

परिजनों को शादी की जानकारी नहीं थी

पुलिस के मुताबिक आरोपी लोगों की आंखों में धूल झोंकने के चलते मृतका को अस्पताल ले गया व डॉक्टरों से कहा कि ये बेहोश हो गई है। डाक्टरों ने रानी मालवीय को मृत घोषित कर दिया। हत्या की कहानी का पूरा सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जाहिर हुआ। कहानी के हीरो नृसिंह दास का रंगीन मिजाज भी अजब है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी पहले दो शादियां कर चुका है। इधर, आरोपी महिला ऋतु भी मेरिड है, उसकी सात वर्ष की एक बच्ची है। पुलिस ने रानी की मौत की सूचना परिजनों को दी तो वे हैरान रह गए। इसके बाद वे मृतका का शव लेने देवास आए तो बताया कि, बेटी ने कब शादी कर ली इसकी जानकारी ही नहीं दी। वह तो गांव से यहां पढ़ने आई थी। 

आरोपी ने 3 माह पहले की मृतका से शादी

कोतवाली पुलिस के मुताबिक प्रदेश के सिहोर जिले के गांव बरछपुरा की रहने वाली मृतका रानी मालवीय 4 वर्ष पूर्व गांव से देवास पढ़ने के लिए आई थी। वह देवास में स्थित माता टेकरी के पास किराए के कमरे में रहने लगी। कॉलेज में प्रवेश लेने के बाद जेब खर्च के लिए वह काम की तलाश में थी। इस बीच मेडिकल स्टोर संचालक आरोपी नृसिंह दास से उसकी मुलाकात हो गई। मृतका ने उसके मेडिकल स्टोर पर एक साल तक पार्ट टाइम जॉब किया। इस दौरान दोनों के बीच प्यार का रिश्ता पनप गया। कोविड कॉल में जब सब कुछ बंद हो गया था, तो रानी मालवीय सिलाई करने लगी। आरोपी नृसिंह दास उसकी आर्थिक जरूरतें पूरी करने लगा। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। इसी वर्ष मई माह में दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। पुलिस ने बताया कि, आरोपी नृसिंह दास की पहली शादी 14 वर्ष पहले नीलम से हुई थी। उसके 3 बच्चे भी हैं। आरोपी की इस करतूत का पता जब परिजनों को चला तो वे आग बबूला हो गए।

आरोपी था पुलिस के शक के घेरे में 

कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपी नृसिंह दास पर शुरू से शक था। उसने जो कहानी गढ़ी थी उस पर यकीन करना मुश्किल था। अस्पताल से आई पीएम रिपोर्ट ने उसकी सारी पोल खोल दी। इसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ऋतु से भी उसके प्रेम संबंध गत 6 सालों से चल रहे हैं। आरोपी ने अपनी परेशानी ऋतु को बताई। बस यहीं से रानी को ठिकाने लगाने की योजना की शुरूआत हुई। आरोपी महिला ने इसमें अपनी एक सहेली को भी शामिल कर लिया। 
 

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।