लाइव टीवी

Bhopal Crime News: भोपाल में प्रेमिका के खर्चे उठाने के लिए युवक बना गांजा तस्कर,10 किलो गांजे के साथ पकड़ाया

Updated Jun 09, 2022 | 17:15 IST

Bhopal Crime Branch: भोपाल क्राइम ब्रांच ने एक गांजा तस्कर को पकड़ा है। उसके पास से 10 किलो गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के खर्चे संभालने के लिए गांजा की तस्करी करता है। इससे पहले भी जेल जुका है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
भोपाल में गर्लफ्रेंड के चक्कर में युवक बना गांजा तस्कर (प्रतीकात्मक)
मुख्य बातें
  • आरोपी के पास से 10 किलो गांजा बरामद
  • गर्लफ्रेंड के खर्च के लिए बना गांजा तस्कर
  • इससे पूर्व भी पकड़ा जा चुका है आरोपी, पत्नी ने जेवर बेचकर छुड़ाया था

Bhopal News: भोपाल में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक गांजा तस्कर पकड़ा गया है। आरोपी पहले भी गांजा तस्करी में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने जो बताया वह जानने योग्य है। आरोपी ने बताया कि वह गांजा तस्करी काम इसलिए करते है क्योंकी उसकी एक गर्लफ्रेंड है जिसके खर्चे उठाने के लिए उसे काफी पैसों की जरूरत पड़ती है। इसके लिए उसने गांजा तस्करी करना शुरू किया। जेल भी गया । लेकिन फिर से गांजा तस्करी ही करना शुरू किया।

भोपाल क्राइम ब्रांच की ओर से मिली जानकारी के अनुसार गांजा तस्कर जब पहली बार जेल गया तो उसकी पत्नी ने अपने जेवर बेच कर उसको छुड़वाया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है आरोपी से गांजा तस्करी के बारे में और भी जानकारी इकठ्ठा की जा रही है। पुलिस को आरोपी से कई अहम जानकारियां भी मिली हैं।  

मुखबिर से सटीक सूचना मिलने पर हुई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार एडि. डीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया है कि सूचना मिली कि भानपुर ब्रिज के पास एक लड़का गांजा की खेप देने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास थैले में 10 किलो गांजा मिला। आरोपी की पहचान गौहरगंज, रायसेन में रहने वाले मूरत आदिवासी पिता भगवान सिंह गौड़ (30) के रूप में हुई। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी।

गर्लफ्रेंड के चक्कर ने बनाया गांजा तस्कर

जानकारी के लिए बता दें कि एडि. डीसीपी शैलेन्द्र चौहान ने बताया है कि आरोपी रायसेन से गांजा लेकर भोपाल आता है। वह तीन माह पहले ही जेल से रिहा हुआ है। एडि. डीसीपी ने बताया कि उसकी पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह किसी महिला से प्रेम करता है। उसका खर्च उठाने के लिए वह गांजा की तस्करी करने लगा। इससे पूर्व भी वह गांजा तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है। उसे छुड़ाने के लिए उसकी पत्नी ने जेवर तक बेच दिए थे। वह 10 वीं तक पढ़ा है। पुलिस को आरोपी से पूछताछ में और भी सुराग मिलने की उम्मीद है।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।