लाइव टीवी

Agriculture Officers Jobs: MP में कृषि अधिकारियों की भर्ती, 28 मार्च तक चलेगी सत्यापन की प्रक्रिया

Updated Mar 24, 2022 | 20:09 IST

Bhopal Jobs:मध्य प्रदेश में उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी गई है। दरअसल, 772 पदों पर अधिकारियों का चयन किया गया है। उन्होंने किसान के आर्थिक सशक्तिकरण में मैदानी अमले के सहायक होने की उम्मीद भी जताई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
MP में कृषि अधिकारियों की भर्ती
मुख्य बातें
  • उम्मीदवारों को दी गई बड़ी राहत
  • 772 पदों पर अधिकारियों का हुआ है चयन
  • मंत्री ने कृषि अधिकारियों को दी बधाई

Bhopal Jobs: मध्य प्रदेश में 772 पदों पर अधिकारियों के चयन के बाद किसान कल्याण कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा कि चयनित कृषि अधिकारी मैदानी अमले में शामिल होकर किसान के आर्थिक सशक्तिकरण में मदद करेंगे। 772 चयनित अधिकारियों का अभिलेख सत्यापन का कार्य 23 मार्च से शुरू हुआ। वहीं, सत्यापन का कार्य 28 मार्च तक चलेगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद शीघ्र ही कृषि विभाग में अधिकारियों को नियुक्ति देकर उन्हें पदस्थ किया जाएगा। बता दें कि 705 ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी और 67 वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। जिसके लिए इन अधिकारियों की भर्ती की गई हैं। वहीं राज्य कृषि विस्तार और प्रशिक्षण केंद्र में अभिलेख सत्यापन 200 नवनियुक्त अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था।

अलग-अलग चरणों में सॉफ्टवेयर से कराई जा रही एंट्री

सत्यापन की प्रक्रिया 28 मार्च तक आयोजित होगी। इसके लिए अधिकारियों के दल बनाए गए हैं। सभी की अलग-अलग चरणों में सॉफ्टवेयर के माध्यम से एंट्री कराई जा रही है। जिसमें पहले चरण एंट्री मीटिंग में घरों को दी जाएगी। उसके अलावा दूसरे चरण में कैंपस में प्रवेश दिया जाएगा। तीसरे चरण में बायोमेट्रिक टेस्ट और सत्यापन कक्ष में प्रवेश के साथ चौथे चरण में सत्यापन पूरा होने की एंट्री की जाएगी। मामले में कमल पटेल का कहना है कि विभाग में भर्ती से शुरू से अंत तक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।

इन विभागीय नियुक्ति का लाभ कृषि अधिकारियों को मिला है। इसके साथ ही मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि कृषि विकास को और अधिक उन्नत करने के किसानों की आमदनी बढ़ाई जाएगी। वही आमदनी को दुगुना करने में मदद मिलेगी। मंत्री कमल पटेल ने कहा कि सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के सपने को साकार करने के लिए और कृषि क्षेत्र के उन्नयन के लिए बेहतरीन प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इससे किसानों को भी काफी लाभ होगा।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।