लाइव टीवी

Madhya Pradesh: दिल्ली से लौटा पति था क्वारंटीन, प्रेमी के साथ 'भाग' गई पत्नी

Updated May 26, 2020 | 10:05 IST

Madhya Pradesh: दिल्ली से अपने गांव लौटे एक प्रवासी मजदूर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि जब वो क्वारंटीन था तो उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। उसके 3 बच्चे भी हैं।

Loading ...
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुख्य बातें
  • लॉकडाउन के बाद पति दिल्ली से वापस अपने गांव आया
  • गांव आने के बाद वो 14 दिन के लिए क्वारंटीन में था
  • पुलिस महिला की तलाश कर रही है, उसके 3 बच्चे भी हैं

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के एक प्रवासी श्रमिक ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी 46 वर्षीय पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और तीनों बच्चों की मां की तलाश कर रही है। 

'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की खबर के अनुसार, 50 साल का प्रवासी मजदूर 19 मई को मुंडेरी गांव लौट आया था। वह दिल्ली में कंस्ट्रक्शन साइटों पर काम करता था और उसका परिवार लगभग डेढ़ साल पहले तक उसके साथ रहता था। बाद में उसकी पत्नी बच्चों के साथ घर लौट आई। 

दिल्ली में काम करता था शख्स

वह एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वापस आया और अभी 14 दिन के होम क्वारंटीन पर है, लेकिन अब उसे अपनी पत्नी को खोजने में जुटना पड़ा है। उसने कहा, 'मैंने खुद को अपने घर की पहली मंजिल पर क्वारंटीन कर लिया था और मेरी पत्नी और बच्चे ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे।' 24 मई को उसने अपने कमरे को बाहर से बंद पाया। जब वह बाहर निकलने में कामयाब हुआ तो उसकी पत्नी कहीं दिखाई नहीं दी और बच्चों को भी इस बारे में कुछ पता नहीं था। 

उसने अपने चेहरे के चारों ओर गमछा लपेटा और पत्नी को ढूंढने निकल पड़ा। वो घर-घर गया और रिश्तेदारों और परिचितों के दरवाजे खटखटाए, लेकिन उसे उसकी पत्नी के बारे में पता नहीं चला। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने आशंका जताई कि वह किसके साथ भाग सकती है।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।