लाइव टीवी

MP: यह है जल्लाद जीजा! ग्वालियर में साली को सरेआम मारी गोली, वजह जान आप रह जाएंगे हैरान

Updated Aug 29, 2022 | 16:15 IST

MP Firing Case: जीजा ने अपनी साली पर सरेराह बाजार में देशी पिस्टल से फायर कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया। घटना मुरार थाना इलाके के गांव गुलाबपुरी खुरैरी की है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
जीजा ने साली को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
मुख्य बातें
  • 24 वर्षीय युवती बाजार से साइकिल खरीदने गई थी
  • आरोपी मौके पर आया और देशी पिस्टल से पीड़िता पर गोली दाग दी
  • घटना मुरार थाना इलाके के गांव गुलाबपुरी खुरैरी की है

MP Firing Case: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां पर अपने ही जान के दुश्मन बन बैठे। कलयुगी जीजा जल्लाद बन गया और अपनी साली पर सरेराह बाजार में देशी पिस्टल से फायर कर मौके से फरार हो गया। गोली चलने से इलाके में दहशत फैली गई। कुछ लोग बाजार से भाग छुटे तो कुछ ने हिम्मत दिखाते हुए इलाज के लिए घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया। घटना मुरार थाना इलाके के गांव गुलाबपुरी खुरैरी की है। मामले की जानकारी मिलने पर मुरार थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व जानकारी जुटाई।

मुरार थाने के एसएचओ शैलेन्द्र भार्गव के मुताबिक पीड़िता दुकान पर बैठी हुई थी। इस बीच आरोपी अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर आया व उस पर फायर कर दिया। एसएचओ के मुताबिक घटना में गनीमत ये रही कि गोली युवती के कंधे में लगी। जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस के मुताबिक अस्पताल में भर्ती युवती के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बहरहाल मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल वारदात का पता लगाया जा रहा है। वहीं आरोपी को दबोचने के लिए उसके घर सहित कई अन्य ठिकानों पर दबिश दी गई है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। 

इस वजह से जीजा बन गया जल्लाद 

मुरार एसएचओ के मुताबिक 24 वर्षीय युवती बाजार से साइकिल खरीदने गई थी। वह बैजल कोठी इलाके में स्थित एक शॉप पर बैठी थी। तभी आरोपी बाइक पर अपने एक साथी के साथ मौके पर आया और देशी पिस्टल से पीड़िता पर गोली दाग दी। गोली युवती के कंधे पर लगी। इसके बाद आरोपी देशी पिस्टल हवा में लहराते हुए मौके से भाग छूटा। पुलिस के मुताबिक आरोपी को साली के दूसरों से बात करने पर एतराज था। वह साली पर शक करता था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पहले भी जीजा के मुझ पर शक करने के चलते घर में कई बार झगड़े हुए हैं। शॉप ऑनर ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले आरोपी ने उसे फोन कर धमकी दी थी। इसके बाद उसने युवती को गोली मार दी। 

कजन सिस्टर का पति है आरोपी 

घायल युवती की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी मेरे जेठ का दामाद है। उसने मेरी बेटी को गोली क्यों मारी इसका मुझे पता नहीं है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके साथ आए दिन रोकटोक करता था। कहता था कि यहां मत बैठो, उससे बात मत करो, वहां नहीं जाओ।  

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।