लाइव टीवी

Mp News : उज्जैन में पोहा फैक्ट्री में लगी आग, तीन महिला मजदूरों की जिंदा जलाने से मौत,ये थी हादसे की वजह

Updated Sep 17, 2022 | 13:07 IST

Mp News : उज्जैन में भीषण आग दुर्घटना के चलते तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक गंभीर तौर पर झुलस गई। घटना शहर के नागझिरी थाना इलाके के उद्योगपुरी में स्थित एक पोहा फैक्ट्री की है। हादसे की सूचना के बाद डीएम आशीष सिंह व एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल मौके पर पहुंचे।

Loading ...
Mp News : उज्जैन में भीषण आग दुर्घटना के चलते तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक गंभीर तौर पर झुलस गई।
मुख्य बातें
  • दुर्घटना के चलते तीन महिलाओं की मौत हो गई
  • नागझिरी थाना इलाके के उद्योगपुरी में स्थित एक पोहा फैक्ट्री में लगी आग
  • दुर्घटना की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा

Mp Fire Accident : मध्यप्रदेश में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में भीषण आग दुर्घटना के चलते तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक गंभीर तौर पर झुलस गई। घटना शहर के नागझिरी थाना इलाके के उद्योगपुरी में स्थित एक पोहा फैक्ट्री की है। हादसे की सूचना के बाद डीएम आशीष सिंह व एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताई जा रही है।हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

उज्जैन एसपी सत्येंद्र शुक्ल के मुताबिक घटना शुक्रवार देर शाम को उस वक्त हुई जब पोहा फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर काम से छूट कर घर जाने का इंतजार कर रहे थे। हादसे की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची व करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। एसपी के मुताबिक आग लगने की घटना में 3 महिलाओं की झुलसने से मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी आंकलन नहीं हुआ है। 

दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन

घटना को लेकर उज्जैन डीएम आशीष सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है। जिसमें लिखा है कि आग लगने की घटना में 4 महिलाएं झुलस गई। घटना की जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। वहीं पुलिस के मुताबिक महिला मजदूर दुर्गा निवासी बोरखेड़ी, ज्योति निवासी नागझिरी व छम्मा निवासी नेहरु नगर की झुलसने से मौत हो गई। जबकि सीमा निवासी नागझिरी झुलसने से गंभीर घायल हो गई। उज्जैन एसपी के मुताबिक घटना को लेकर हर तथ्य की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस अब इस बात का भी पता लगा रही है कि फैक्ट्री में अग्निशमन उपकरण थे या नहीं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जांच की जा रही है। 

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

घटना के बाद हरकत में आई पुलिस अब हर पहलु पर अपनी जांच कर रही है। एसपी के मुताबिक फैक्ट्री मालिक राकेश बिंदल को से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया जांच में घटना को लेकर जानकारी सामने आई है कि शॉर्ट सर्किट से हादसा हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था को टटोल रही पुलिस दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के मूड में है। बता दें कि फैक्ट्री में करीब 20 मजदूर कार्यरत थे। जो कि अत्यंत गरीब परिवारों से हैं। इनमें से ज्यादातर मजूदर तो महिलाएं ही हैं। 


 

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।