लाइव टीवी

MP Snake Bite: गेम खेलने में इतना व्यस्त था मासूम कि सांप के डसने का नहीं चला पता; फिर जब खुला जहर का राज तो..

Updated Sep 04, 2022 | 23:54 IST

MP Snake Bite: बच्चा घर के नजदीक मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इस दौरान उसे एक सांप ने काट लिया। उसे सांप के काटने का अहसास ही नहीं हुआ। वह बेहोश हो गया। उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Loading ...
इंदौर में मोबाइल पर गेम खेल रहे मासूम को सांप ने डसा, मौत
मुख्य बातें
  • मोबाइल गेम खेलने में व्यस्त एक मासूम को सांप के डसने का ही पता नहीं चला
  • उसके शरीर में सांप का जहर फैलने लगा और अचेत हो गया
  • परिजन उसे अस्पताल ले गए, इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई

MP Snake Bite: मध्य प्रदेश के इंदौर में मोबाइल गेम खेलने में व्यस्त एक मासूम को सांप के डसने का पता ही नहीं चला। स्नेक बाइट के बाद जब उसके शरीर में सांप का जहर फैलने लगा और अचेत हो गया तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। घटना शहर के चंदन नगर थाना इलाके की है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची व मृतक के परिजनों से मामले के बारे में जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है।

चंदन नगर थाना एसएचओ के मुताबिक मृतक मासूम अपने परिजनों के साथ जवाहर टेकरी स्थित ईंट भट्टा पर रहता था। मृतक के पिता ईंट भट्टे पर ड्राइवर का काम करते हैं। मृतक का परिवार यूपी के ललितपुर इलाके का है। गत दो वर्षों से इंदौर में मजदूरी का काम कर रहे हैं। मासूम की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उसके घर के सामने लोग जमा हो गए।

मोबाइल गेम के शौक ने ली जान

चंदन नगर एसएचओ के मुताबिक जवाहर टेकरी इलाके में रहने वाले मजदूर परिवार का बच्चा घर के नजदीक परिजनों के ईंट भट्टे पर मजदूरी करने के दौरान मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इस दौरान उसे एक सांप ने काट लिया। एसएचओ के मुताबिक परिजनों ने बताया कि, उसे सांप के काटने का अहसास ही नहीं हुआ। सांप के जहर ने असर दिखाया तो वह बेहोश हो गया। जिस पर ईंट भट्टे के मालिक की उस पर नजर पड़ी। इसके बाद उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एसएचओ के मुताबिक परिजनों ने बताया कि, वह मोबाइल पर गेम खेलने का आदी था। दिन भर मोबाइल पर गेम खेलता रहता था। उसे कई बार मना भी किया गया मगर उसकी आदत छूटी ही नहीं। गेम खेलने के चक्कर में वह खाना पीना सब छोड़ देता था।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।