लाइव टीवी

Bhopal: ट्रक ने मारी टक्कर, 20 फुट गहरी खाई में जा गिरा युवक, हादसा देख कांप उठी रूह

Updated Aug 03, 2022 | 22:51 IST

Bhopal Road Accident: भोपाल में रूह कांपने वाला सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह हादसे में करीब 20 फीट गहरी खाई में गिरा था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
भोपाल में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
मुख्य बातें
  • भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत
  • ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक 20 फीट गहरी खाई में गिरा
  • इलाज के दौरान तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस

Road Accident In Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। रूह कंपाने वाला सड़क हादसा भोपाल में हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक रैलिंग में फंस गई, जबकि बाइक सवार युवक करीब 20 फीट गहरी खाई में गिर गया। युवक सिर के बल खाई में गिरा, और उसका सिर पत्थर से टकरा गया। हादसे में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

जानकारी के अनुसार, राजधानी के ट्रांसपोर्ट नगर के नए बाईपास पर यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रविवार दिन के 2 बजे के करीब तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी। बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगी रैलिंग में टकरा गई। 

टक्कर लगते ही 20 फीट गहरी खाई में गिरा युवक

बाइक सवार टक्कर लगने के बाद करीब 20 फीट नीचे खाई में गिर गया। सिर पत्थर में टकराने के वजह से बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। युवक की पहचान बिलक्रिया थाना इलाके के डंगरौली जमुनियाकला के रहने वाले विनोद विश्वकर्मा के रूप में हुई। गंभीर रुप से घायल विनोद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिर में गंभीर चोट की वजह से मंगलवार रात को विनोद ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

परिवार में सबसे बड़ा था विनोद

परिजनों ने बताया कि, घटना के दौरान यहां छोटे बच्चे खेल रहे थे। बच्चों ने हादसे की जानकारी बड़े लोगों को दी। सूचना पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। परिजनों के अनुसार, विनोद फर्नीचर का काम करता था, वह परिवार में सबसे बड़ा था। विनोद दो बच्चों का पिता था। बच्चों की उम्र 12 साल और 8 वर्ष है। परिजनों ने बताया कि, घर का पूरा खर्च विनोद के कंधों पर ही था। मां-बाप के अलावा परिवार में उनके दो भाई भी हैं। पिता खेती किसानी करते हैं, जबकि भाई अभी पढ़ रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।