लाइव टीवी

Bhopal Police Station Lockup News: भोपाल में युवक ने थाने के लॉकअप में फांसी लगाकर दी जान, मामले की जांच शुरू

Updated May 14, 2022 | 19:16 IST

Bhopal Police Station Lockup News: भोपाल का कमला नगर थाना आज चर्चा का विषय बना हुआ है। थाने में सुबह छेड़खानी मामले में गिरफ्तार युवक ने फांसी लगा ली। मामले की जांच शुरू हो गई है। इस संवेदनशील मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
भोपाल में पुलिस थाने में युवक ने फांसी लगाकर दी जान (प्रतीकात्मक)
मुख्य बातें
  • छेड़छाड़ के मामले में किया गया था गिरफ्तार
  • भाभी से छेड़छाड़ के आरोप में कमला नगर थाने में था बंद आरोपी
  • सरकारी कंबल का फंदा बनाकर लगा ली फांसी

Bhopal Police Station Lockup News: भोपाल में एक बड़ी संवेदनशील घटना सामने आई है। भोपाल के कमला नगर थाने में भाभी से छेड़खानी के मामले में 28 साल के युवक को पुलिस ने शुक्रवार की शाम गिरफ्तार किया था। शनिवार सुबह 6 बजे के आसपास उसने फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। आसपास के इलाकों में कई तरह की चर्चा हो रही है। युवक ने लॉकअप में कंबल को फाड़कर फंदा बनाया था। वह करीब डेढ़ घंटे तक टहलता रहा। उसे जब किसी पुलिसकर्मी की आहट नहीं मिली तो उसने फांसी से लटककर खुदकुशी कर ली।

दरअसल शुक्रवार को युवक को उसकी भाभी को छेड़ने के मामले में हवालात में बंद कर दिया गया था। वहीं शनिवार की शाम युवक ने मौका पाकर सरकारी कंबल से फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी थाने पहुंचे। सुसाइड के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।

भाभी ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुरानी सबरी नगर निवासी 25 वर्षीय गोलू सारथी मजदूरी करता था। शुक्रवार को उसकी 31 वर्षीय भाभी ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज करवाया था। इसके बाद शाम को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने गोलू को हवालात में बंद कर दिया था। इसी दौरान शनिवार सुबह पांच बजे उसने हवालात में रखे सरकारी कंबल से फंदा बनाया और फांसी लगा ली।

सुसाइड के कारणों का खुलासा अब तक नहीं

सुबह-सुबह ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने उसे फंदे पर लटके देखा तो स्टाफ को जानकारी दी। जब तक उसे फंदे से उतारा जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी भी थाने पहुंच गए थे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि गोलू कोई खास काम नहीं करता था, लेकिन अब तक सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

सीसीटीवी से भी सुसाइड के कारण का नहीं चला पता

थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज में गोलू रात करीब साढ़े 3 से 4 बजे के बीच उठता हुआ नजर आ रहा है। कुछ देर लॉकअप में ही टहलता रहा। इसके बाद वह कंबल को फाड़कर उसकी रस्सी बना लेता है। 5 बजे से साढ़े 5 के बीच वह फंदा लॉकअप के गेट से बांधता है और उससे लटक जाता है। कुछ ही देर में उसकी मौत हो जाती है। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा लापरवाही की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखते हुए नाईट एचसीएम ने बताया कि वह तड़के सवा पांच बजे पेशाब करने के लिए गए थे, एसआई व प्रधान आरक्षक प्रभात गश्त पर थे। जबकि संतरी थाना परिसर में ही लॉकअप से दूर मौजूद था। मामले में जांच चल रही है। सत्यता अभी सामने नहीं आई है। सुसाइड के पीछे के कारण का पता किया जा रहा है।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।