लाइव टीवी

सुबह की अजान पर बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को आपत्ति, परेशानियों का किया जिक्र

Updated Nov 10, 2021 | 15:04 IST

भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर सुबह की अजान से परेशान हैं। उनका कहना है कि इससे छात्रों और मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

Loading ...
मुख्य बातें
  • सुबह की अजान पर बीजेपी एमपी प्रज्ञा ठाकुर को आपत्ति
  • प्रज्ञा ठाकुर ने तरह तरह की मुश्किलों का किया जिक्र
  • प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति

भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को सुबह की अजान पर आपत्ति है। उन्होंने कहा कि सुबह की अजान ने ना सिर्फ नींद में खलल पड़ती है, बल्कि संत समाज की साधना, पढ़ने लिखने वाले बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ मरीजों की सेहत पर असर पड़ता है। खासतौर से बीपी वाले मरीज परेशान होते हैं।संतों की साधना भी भंग होती है। ऐसा लगता है कि जबरदस्ती माइक को कान में घुसेड़ दिया जाता है। साधु संत चार बजे के करीब साधना का समय होता है और उसकी वजह से दिक्कत बढ़ जाती है।  

कांग्रेस ने जताई आपत्ति
प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान पर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि कोई सांसद इस तरह की बात कैसे कर सकता है। संविधान में सबको पूजा पाठ का अधिकार है, लिहाजा जिम्मेदार लोगों को इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। हालांकि यह बीजेपी की प्रवृत्ति है कि वो ऐसे मुद्दे को उठाती है जिससे समाज में नफरत फैले। एक समाज दूसरे समाज का दुश्मन बन बैठे। कांग्रेस इस तरह के बयान की आलोचना करती है। भारत पंथ निरपेक्ष है, हर एक नेता को बोलने के पहले यह ध्यान देना चाहिए कि वो कैसा आचरण कर रहा है। 

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।