लाइव टीवी

Aaj ka sone ka bhav, 16 August 2021: लुढ़का सोना, चांदी भी फिसली, जानिए ताजा भाव

Updated Aug 16, 2021 | 16:25 IST

Gold Rate Today (सोना का ताजा भाव) 16 अगस्त 2021 : कई दिनों तक लगातार बढ़ने के बाद सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। यहां जानिए आज का ताजा भाव।

Loading ...
सोना और चांदी के भाव में गिरावट (तस्वीर-istock)
मुख्य बातें
  • कई दिनों बाद सोने की कीमत में गिरावट हुई।
  • चांदी की कीमत में 505 रुपए रुपए की गिरावट हुई।
  • दोनों के वायदा भाव में गिरावट हुई।

Gold Price Today 16 August 2021: लगातार बढ़ोतरी के बाद सोने और चांदी कीमतों में गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली सोमवार को सोना 42 रुपए की गिरावट के साथ 45,960 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन यह 46,002 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी 505 रुपए लुढ़क कर 61,469 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। पिछले दिन यह  61,974 रुपए किलो पर बंद हुई थी। दोनों की वायदा कीमतों में गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,774 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 23.50 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी।

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 50 रुपए की गिरावट के साथ 46,890 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 50 रुपए यानी 0.11% की गिरावट के साथ 46,890 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 12,708 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने सोना वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज होने का कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने को बताया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.06% की गिरावट के साथ 1,777.20 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 573 रुपए की गिरावट के साथ 62,665 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 573 रुपए यानी 0.91% की गिरावट के साथ 62,665 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 10,631 लॉट के लिए सौदे किए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 1.22% की गिरावट के साथ 23.49 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।