लाइव टीवी

Aaj ka sone ka bhav, 26 August 2021: फिर लुढ़के सोने-चांदी के दाम, जानिए ताजा भाव

Updated Aug 26, 2021 | 18:11 IST

Gold Rate Today (सोना का ताजा भाव) 26 अगस्त 2021 : सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। यहां जानिए आज का ताजा भाव।

Loading ...
सोना और चांदी के भाव में गिरावट
मुख्य बातें
  • सोना की कीमत में 265 रुपए की गिरावट हुई।
  • चांदी की कीमत में 323 रुपए की कमी हुई।
  • दोनों के वायदा भाव में भी गिरावट हुई।

Gold Rate Today 26 August 2021: सोने और चांदी कीमतों में गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोना 265 रुपए गिरकर 46,149 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 46,414 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 323 रुपए गिरकर 61,653 रुपए किलो हो गई। पिछले दिन यह 61,976 रुपए किलो पर बंद हुई थी। दोनों के वायदा भाव में भी गिरावट हुई। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,785 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी भी मामूली गिरावट के साथ 23.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 80 रुपए घटकर 47,099 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 80 रुपए यानी 0.17% की गिरावट लेकर 47,099 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 11,650 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोना वायदा कीमतों में गिरावट का कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.31% घटकर 1,785.50 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 362 रुपए की गिरावट लेकर 62,910 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 362 रुपए यानी 0.57% की गिरावट के साथ 62,910 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 5,738 लॉट के लिए सौदे किए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.47% की घटकर 23.71 डालर प्रति औंस रह गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।