लाइव टीवी

Arogya Sanjeevani policy : खुशखबरी! आरोग्य संजीवनी पॉलिसी के तहत पा सकेंगे 5 लाख से अधिक का इंश्योरेंस कवर

Updated Jul 08, 2020 | 13:22 IST

Arogya sanjeevani insurance policy : आरोग्य संजीवनी इंश्योरेंस पॉलिसी को कोरोना वायरस को देखते हुए लॉन्च किया गया। कोरोना संक्रमित की संख्या लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में इस पॉलिसी का महत्व बढ़ जाता है।

Loading ...
आरोग्य संजीवनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी (तस्वीर-Pixabay)
मुख्य बातें
  • IRDAI ने स्टैंडर्ड पर्सनल हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स से जुड़े नियमों में संशोधन किया है
  • कंपनियां तत्काल प्रभाव से संशोधित इंश्योरेंस पॉलिसी प्रोडक्ट्स की पेशकश कर सकती हैं
  • अधिकतम 5 लाख रुपए की सीमा से अधिक इंश्योरेंस सेक्युरिटी देने की अनुमति दे दी गई है

Arogya sanjeevani health insurance policy : कोरोना वायरस देश भर में तेजी से फैलता जा रहा है। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होना लाजमी है। लोग हेल्थ इंश्योरेंस के प्रति सजग हो गए हैं। इंश्योरेंस कंपनियां भी लोगों को बेहतर हेल्थ इंश्योरेंस विकल्प मुहैया करा रही है।  इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डवलपमेंट ऑथरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने स्वास्थ्य बीमा कंपनियों को आरोग्य संजीवनी इंश्योरेंस पॉलिसी (Arogya sanjeevani insurance policy) के तहत अधिकतम 5 लाख रुपए की सीमा से अधिक इंश्योरेंस सेक्युरिटी देने की मंगलवार को अनुमति दे दी। इसके लिए उसने संशोधित नियम भी अधिसूचित कर दिए हैं। इसकी सालाना प्रीमियम 4,000 रुपए से लेकर 7,500 रुपए तक है।

इंश्योरेंस सेक्युरिटी की राशि में बदलाव

IRDAI के नए गाइडलाइंस के अनुसार साधारण और हेल्थ इंश्योरेंस (health insurance) कंपनियां आरोग्य संजीवनी पॉलिसी (Arogya sanjeevani insurance policy) के लिए अब 1,00,000 रुपए की न्यूनतम से कम और 5,00,000 रुपए की अधिकतम सीमा से ज्यादा की भी इंश्योरेंस सेक्युरिटी दे सकेंगी। यह इंश्योरेंस सेक्युरिटी 50,000 रुपए के गुणांकों में होगी। इसके लिए इरडा ने स्टैंडर्ड पर्सनल हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स से जुड़े नियमों में संशोधन किया है।

पहले न्यूनतम 1 लाख रुपए, अधिकतम 5 लाख रुपए की इंश्योरेंस सेक्युरिटी थी

पहले इस इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत कंपनियों को न्यूनतम 1 लाख रुपए और अधिकतम 5 लाख रुपए की इंश्योरेंस सेक्युरिटी उपलब्ध कराने की अनुमति थी। यह इंश्योरेंस सेक्युरिटी 50,000 रुपए के गुणांकों में ही उपलब्ध कराई जा सकती है। इरडा ने कहा कि कंपनियां तत्काल प्रभाव से संशोधित इंश्योरेंस पॉलिसी प्रोडक्ट्स की पेशकश कर सकती हैं।

क्या है आरोग्य संजीवनी इंश्योरेंस पॉलिसी? 

आरोग्य संजीवनी पॉलिसी में व्यक्ति के अस्पताल में भर्ती होने, अस्पताल में भर्ती होने और बाद के खर्चे, आयुष से होने वाला इलाज इत्यादि पर इंश्योरेंस सेक्युरिटी मिलती है। IRDAI ने इंश्योरेंस कंपनियों के लिए स्टैंडर्ड हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट लॉन्च करना अनिवार्य कर दिया है। सभी जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों को एक अप्रैल 2020 से एक समान हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट लॉन्च करना जरूरी कर दिया है। इस पॉलिसी का एक नाम आरोग्य संजीवनी पॉलिसी होगा। इसका मकसद हेल्थ इंश्योरेंस को आसान और स्टैंडर्ड बनाना है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसे ले सकें। देश की 29 हेल्थ इंश्योरेंस और जनरल इंश्योरेंस कंपनियां इस पॉलिसी को दे रही हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।