लाइव टीवी

Bank Holidays in January 2022: नए साल के पहले महीने 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

Updated Dec 31, 2021 | 11:34 IST

Bank Holidays in January 2022: जनवरी 2022 में साप्ताहिक अवकाश के अलावा कई समारोहों के चलते अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 16 दिन बंद रहेंगे।

Loading ...
नए साल के पहले महीने 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • बैंकों में छुट्टी के दिन ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।
  • देश में हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद होते हैं।
  • हर रविवार को भी सभी राज्यों में बैंक में छुट्टी रहती है।

Bank Holidays in January 2022: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक छुट्टियों की सूची के अनुसार, जनवरी 2022 में देश भर के सभी बैंक अलग-अलग राज्यों में कुल 16 दिनों तक बंद रहेंगे। महीने के दूसरे और चौथा शनिवार को देश में सभी निजी और सरकारी बैंक बंद रहेंगे। हमेशा की तरह रविवार को भी बैंक बंद होंगे। साप्ताहिक अवकाश के अलावा, जनवरी में कई अन्य छुट्टियों के कारण विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, बैंक की छुट्टियों में ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।

जरूरी खबर: 1 जनवरी से देश में लागू होंगे ये 7 बड़े बदलाव, जान लें वरना होगा नुकसान

आइए जानते हैं अगले महीने किस दिन बैंक बंद रहेंगे (Bank Closed In January 2022 List)

तारीख राज्य अवसर
1 जनवरी 2022 आईजॉल, इंफाल, गंगटोक, चेन्नई और शिलांग नव वर्ष 2022
2 जनवरी 2022 सभी राज्य रविवार
3 जनवरी 2022 आईजॉल और गंगटोक नए साल का जश्न/ लोसूंग
4 जनवरी 2022 गंगटोक लोसूंग
8 जनवरी 2022 सभी राज्य दूसरा शनिवार
9 जनवरी 2022 सभी राज्य रविवार
11 जनवरी 2022 आईजॉल मिशनरी दिवस
12 जनवरी 2022 कोलकाता स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन
14 जनवरी 2022 अहमदाबाद, चेन्नई और इंफाल मकर संक्रांति/ पोंगल/ इमोइनु इरतप
15 जनवरी 2022 बंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद और इंफाल उत्तरायण पुण्यकाल मकर संक्रांति पर्व/ माघे संक्रांति/ संक्रांति/ पोंगल/ तिरुवल्लुवर दिवस/ गण-नगाई/ माघ बिहू
16 जनवरी 2022 सभी राज्य रविवार
18 जनवरी 2022 चेन्नई थाई पूसामी
22 जनवरी 2022 सभी राज्य चौथा शनिवार
23 जनवरी 2022 सभी राज्य रविवार
26 जनवरी 2022 सभी राज्य गणतंत्र दिवस
30 जनवरी 2022 सभी राज्य रविवार

GST: कल से बदलेगा इन उत्पादों पर लगने वाला टैक्स, जानें क्या होगा सस्ता और क्या महंगा

नोट : जनवरी 2022 में आरबीआई द्वारा अलग-अलग राज्यों में कुल 9 छुट्टियां निर्धारित हैं। शनिवार और रविवार को जोड़कर कुल छुट्टियां 16 हो जाती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।