लाइव टीवी

Bank Holidays in November 2020: जानिए नवंबर महीने में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक

Updated Oct 29, 2020 | 10:12 IST

Bank Holidays in November 2020: नवंबर महीने में भी बैंकों की छुट्टियां होंगी। आइए जानते हैं कि नवंबर महीने में बैंक किस किस दिन बंद रहेंगे।

Loading ...
November bank holiday
मुख्य बातें
  • नवंबर में बैंक चार रविवार और दो शनिवार को बंद रहेंगे
  • दीपावली के दिन छुट्टी के साथ साप्ताहिक अवकाश भी
  • गुरु नानक जयंती के दिन बैंक की छुट्टी रहेगी

Bank Holidays in November 2020: नवंबर त्यौहारी सीजन है जिसमें दिवाली, करवा चौथ और छठ जैसे कई अहम पर्व है।  त्योहारी सीजन होने की वजह से अक्टूबर की तरह ही नवंबर महीने में भी कई दिनों पर बैंक अवकाश रहेगा।  इसलिए यह जरूरी है बैंक ग्राहकों को किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए समय रहते अपने काम जरूर पूरे कर लेना चाहिए ताकि उन्हें कोई असुविधा नहीं हो। शनिवार और रविवार को दशहरा, दिवाली जैसी सार्वजनिक छुट्टियों पर सभी बैंक बंद रहते हैं। गौर हो कि नवंबर में बैंक चार रविवार और दो शनिवार को बंद रहेंगे। 

नवंबर 2020 में दीपावली की पर्व की छुट्टी होने के साथ साप्ताहिक अवकाश भी हैं, इसलिए बैंक बंद रहेंगे। दीपावली के अलावा नवंबर माह मे गुरु नानक जयंती भी है। इस दिन भी बैंकों में अवकाश रहेगा। क्योंकि दीपावली शनिवार को इसलिए बैंक बंद रहेगा लिहाजा आप पहले सभी काम निपटा लें।

नवंबर महीने में बैंक की छुट्टियां

  1. 1 नवंबर – रविवार
  2. 8 नवंबर – रविवार
  3. 14 नवंबर – दूसरा शनिवार / दीपावली 
  4. 15 नवंबर – रविवार
  5. 22 नवंबर – रविवार
  6. 28 नवंबर – चौथा शनिवार
  7. 29 नवंबर – रविवार
  8. 30 नवंबर – गुरु नानक जयंती

बैंक एकाउंट होल्डर को इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि केंद्र सरकार के सभी अवकाश देश के सभी बैंकों, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र पर लागू होते है। हालांकि कुछ राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती है। इसलिए आपको इन छुट्टियां को ध्यान में रखकर ही अपने बैंक से जुड़ा हुआ कोई कार्य प्लान करना चाहिए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।