लाइव टीवी

Bank Holidays in September 2022: पूरा करना है बैंक का कोई भी काम, तो पहले देख लें छुट्टियों की ये लिस्ट

Updated Aug 31, 2022 | 11:03 IST

Bank Holidays in September 2022: भारतीय रिजर्व बैंक छुट्टियों को तीन वर्गों में वर्गीकृत करता है- नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत अवकाश, रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट अवकाश और बैंक क्लोजिंग ऑफ अकाउंट।

Loading ...
Bank Holidays in September 2022: सितंबर में 13 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • भारत में बैंक राजपत्रित छुट्टियों का पालन करते हैं।
  • सितंबर 2022 में बैंक कई दिन बंद होंगे।
  • अगर आपने छुट्टियों का ध्यान नहीं रखा, तो आपके जरूरी काम अटक सकते हैं।

Bank Holidays in September 2022: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट के अनुसार, सितंबर महीने में देशभर के बैंक कुल आठ दिन बंद रहेंगे। ये 8 छुट्टियां दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवारों की छुट्टियों के अलावा हैं। अगल इनमें सप्ताहांत की छुट्टियां भी मिला दी जाएं, तो कुल छुट्टियां 13 हो जाती हैं। सभी बैंक सार्वजनिक छुट्टियों पर बंद रहते हैं, कुछ बैंकों में क्षेत्रीय त्योहारों पर भी छुट्टी रहती है। बैंक से संबंधित कार्य की योजना बनाते समय, लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपने- अपने राज्यों में छुट्टी की तारीख चेक कर लें।

Ganesh Chaturthi 2022 Bank Holiday: क्या आज बंद हैं सभी बैंक? परेशानी से बचने के लिए अभी कर लें चेक

नीचे आरबीआई के मुताबिक छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी गई है (Bank Holidays 2022 List)

तारीख राज्य अवसर
1 सितंबर 2022 पणजी गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)
4 सितंबर 2022 सभी राज्य रविवार
6 सितंबर 2022 रांची कर्म पूजा
7 सितंबर 2022 कोच्‍ची और तिरुवनंतपुरम पहला ओणम
8 सितंबर 2022 कोच्‍ची और तिरुवनंतपुरम थिरुवोनम
9 सितंबर 2022 गंगटोक इंद्रजात्रा
10 सितंबर 2022 सभी राज्य दूसरा शनिवार और श्री नरवाना गुरु जावंती
11 सितंबर 2022 सभी राज्य रविवार
18 सितंबर 2022 सभी राज्य रविवार
21 सितंबर 2022 कोच्‍ची और तिरुवनंतपुरम श्री नारायण गुरु समाधि दिवस
24 सितंबर 2022 सभी राज्य चौथा शनिवार
25 सितंबर 2022 सभी राज्य रविवार
26 सितंबर 2022 इंफाल और जयपुर नवरात्रि स्थापना/ लैनिंग्थौ सनमही के मेरा चौरेन हौबा

आपके घर तक आएगा बैंक! बस इस नंबर पर करें कॉल, इतनी लगेगी फीस

इस बात का रखें ध्यान
जिस दिन बैंकों में छुट्टी रहती हैं, उस दिन ग्राहकों की सुविधाओं के मद्देनजर ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाएं जारी रहती हैं। इसके साथ ही बैंक ग्राहकों के लिए एटीएम की सर्विस भी पहले की ही तरह चालू रहती हैं ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत ना हो।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।