लाइव टीवी

Cooking oil price today 16 September : सरसों पूर्व स्तर पर, तेल-तिलहन के दाम में मजबूती, जानिए ताजा भाव

Updated Sep 16, 2020 | 18:42 IST

Cooking oil rate today, 16 सितंबर 2020 : सरसों पूर्व स्तर पर टिकी रही तेल तिलहन बाजार में मजबूती का रुख रहा, जानिए आज का भाव।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
खाने वाले तेल तिलहन का भाव

Cooking oil/oilseed price today, 16 September 2020 : विदेशों में तेजी की खबर और सरसों, मूंगफली तेल की मांग जारी रहने से स्थानीय तेल तिलहन बाजार में बुधवार को कुल मिलाकर मजबूती का रुख रहा। सरसों पूर्व स्तर पर टिकी रही जबकि मूंगफली में निर्यात मांग से 50 रुपए क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। नेफैड की घटे भाव पर सरसों बिकवाली को बाजार ने हैरत भरी निगाह से देखा। तेल तिलहन बाजार के जानकारों का कहना है कि नेफेड ने मंगलवार को जहां 5,000 रुपए क्विंटल के भाव 100 टन माल छोड़ा था वहीं बुधवार को उसने 4,900 रुपए क्विंटल के भाव 260 टन माल निकाला। आगे के लिए 4,893 रुपए की बोली लगाई जा रही है। नेफेड के घटे भाव पर सरसों की बिकवाली को बाजार ने हैरत भरी निगाह से देखा है। उनका कहना है कि आगरा के सलोनी में 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों का 5,750 रुपए क्विंटल के भाव पर काम हुआ है।

सूत्रों का कहना है कि सरकारी एजेंसियों को सरसों बाजार में संतुलन बनाये रखने के लिये स्टॉक को बचाकर चलने की जरूरत है। कोविड- 19 महामारी के बाद लोगों के बीच घरेलू तेलों के प्रति आकर्षण बढ़ा है। सरसों तेल की मांग बढ़ रही है ऐसे में नेफेड, हाफेड को सरसों का स्टॉक बचाकर रखना चाहिये, क्योंकि इसकी नई फसल फरवरी, मार्च तक ही आ पायेगी। बाजार में सरसों तेल का कोई विकल्प नहीं है इस बात को ध्यान में रखा जाना चाहिये।

सूत्रों के अनुसार दूसरी तरफ खाद्य तेलों का बेपड़ता आयात बदस्तूर जारी है। सोयाबीन डीगम का कांडला में आयात 9,150 रुपए क्विंटल पड़ता है जबकि वायदा बाजार में सोयाबीन रिफाइंड तेल का भाव 9,110 रुपए क्विंटल बोला जा रहा है। इसी प्रकार कच्चा पॉम तेल का कांड़ला बंदरगाह पर 8,050 रुपए भाव पड़ता है जबकि वायदा में यह 7,800 रुपए क्विंटल पर बोला जा रहा है। ऐसे में इन तेलों का आयात करने के बजाय वायदा में सौदे करना फायदेमंद होगा।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपए प्रति क्विंटल)

  1. सरसों तिलहन - 5,340 - 5,390 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपए।
  2. मूंगफली दाना - 4,835- 4,885 रुपए।
  3. मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,380 रुपए।
  4. मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,835 - 1,895 रुपए प्रति टिन।
  5. सरसों तेल दादरी- 10,500 रुपए प्रति क्विंटल।
  6. सरसों पक्की घानी- 1,645 - 1,785 रुपए प्रति टिन।
  7. सरसों कच्ची घानी- 1,755 - 1,875 रुपए प्रति टिन।
  8. तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपए।
  9. सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,750 रुपए।
  10. सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,550 रुपए।
  11. सोयाबीन तेल डीगम- 8,750 रुपए।
  12. सीपीओ एक्स-कांडला-7,820 रुपए।
  13. बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,150 रुपए।
  14. पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 9,250 रुपए।
  15. पामोलीन कांडला- 8,500 रुपए (बिना जीएसटी के)।
  16. सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 3,770- 3,795 लूज में 3,620 - 3,670 रुपए।
  17. मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपए

सरकार ने अगले पखवाड़े के लिए सोयाबीन डीगम का आयात शुल्क मूल्य 821 डालर से बढ़कर 846 डालर प्रति टन और कच्चा पॉम तेल का भाव 722 से बढ़कर 730 डालर प्रति टन कर दिया है। बाजार सूत्रों के अनुसार नये सोयाबीन की आवक छिटपुट शुरू हो गई है। महाराष्ट्र के सांगली, लातूर में 2,000 बोरी की आवक हुई है। सनफ्लावर की लातूर में 1,000 तक बोरी की आवक हुई है भाव समर्थन मूल्य से नीचे बोले जा रहे हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।