लाइव टीवी

Cooking oil price today,11 August: सरसों, सोयाबीन, मूंगफली, पाम तेलों में गिरावट, जानिए ताजा भाव

Updated Aug 11, 2020 | 18:22 IST

Cooking oil rate today, 11 अगस्त 2020 : तेल तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों, सोयाबीन, मूंगफली, पाम तेल और पामोलीन तेल जैसे देशी और आयातित तेलों में गिरावट दर्ज की गई। जानिए आज का रेट।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
खाने वाले तेल तिलहन का भाव

Cooking oil/oilseed price today, 11 August 2020 : गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में सोयाबीन और मूंगफली की जोरदार फसल होने की संभावनाओं के बीच विदेशों से सोयाबीन डीगम का आयात बढ़ने से स्थानीय तेल तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों, सोयाबीन, मूंगफली, पॉम तेल और पामोलीन तेल जैसे देशी और आयातित तेलों में गिरावट दर्ज की गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में सोयाबीन और मूंगफली की जोरदार फसल होने की संभावना है और इसी बीच जुलाई में अर्जेन्टीना से चार लाख टन सोयाबीन तेल की आयात खेप का लदान हो चुका है। अगस्त में भी इस तेल के चार लाख टन की लदान होगी। ऐसे में घरेलू तेल कारोबारियों और उत्पादकों को उनके माल की खपत की चिंता सता रही है।

उन्होंने कहा कि इस स्थिति के कारण देशी तिलहन मिलें बंद हो रही है जबकि विदेशों में तेल का कारोबार बढ़ता जा रहा है। मलेशिया जैसे देश ने पामतेल उत्पादन में वृद्धि की संभावना को देखते हुए दो तीन महीने पहले ही निर्यात बढ़ाने के लिए निर्यात शुल्क खत्म कर दिया।

तेल-तिलहन के मंगलवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपए प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 5,105- 5,155 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपए।
मूंगफली दाना - 4,585- 4,635 रुपए।
वनस्पति घी- 965 - 1,070 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 11,970 रुपए।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,790- 1,850 रुपए प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 10,300 रुपए प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,595 - 1,735 रुपए प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,705 - 1,825 रुपए प्रति टिन।
तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपए।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,250 रुपए।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,000 रुपए।
सोयाबीन तेल डीगम- 8,120 रुपए।
सीपीओ एक्स-कांडला-7,280 से 7,330 रुपए।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,100 रुपए।
पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,700 रुपए।
पामोलीन कांडला- 7,980 रुपए (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,615- 3,640 लूज में 3,350--3,415 रुपए।
मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपए

सूत्रों का कहना है कि भारत सरकार को ऐसे में आयातित तेलों पर आयात शुल्क बढ़ाकर उनके आयातित तेलों के भाव घरेलू तेलों के बराबर लाने की ओर ध्यान देना चाहिये ताकि घरेलू तेल उनके समक्ष मांग बनाये रख सकें।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।