लाइव टीवी

Cooking oil price today, 13 August: आयात शुल्क बढ़ने की संभावना से पाम तेल में सुधार, जानिए ताजा भाव

Updated Aug 13, 2020 | 20:19 IST

Cooking oil rate today, 13 अगस्त 2020 : सस्ते आयातित तेलों की मार से स्थानीय किसानों को बचाने के लिए सरकार से आयातित तेलों के आयात शुल्क में वृद्धि करने की मांग की है। जानिए आज का रेट।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
खाने वाले तेल तिलहन का भाव

Cooking oil/oilseed price today, 13 August 2020 : आयातित तेलों का आयात शुल्क मूल्य बढ़ाने की संभावनाओं के बीच स्थानीय तेल तिलहन बाजार में गुरुवार को सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में सुधार रहा। बाजार सूत्रों ने कहा कि पामतेल के आयात शुल्क मूल्य, पहले के 680 डॉलर प्रति क्विन्टल की खरीद कीमत पर लगाया गया था जो अब 730 डॉलर प्रति क्विन्टल है। इसलिए शुक्रवार को घोषित होने वाले आयात शुल्क मूल्य में वृद्धि की संभावना है। बाजार पर भी इसका असर देखा गया। सूत्रों ने सस्ते आयातित तेलों की मार से स्थानीय किसानों को बचाने के लिए सरकार से आयातित तेलों के आयात शुल्क में वृद्धि करने की मांग की है। ताकि इनकी कीमतें घरेलू तेलों की बराबरी करें और मंडियों में घरेलू तेलों की खपत बढ़ सके जिससे स्थानीय तेल तिलहन उत्पादक किसान और तेल उद्योग को फायदा पहुंचे।

सूत्रों का कहना है कि चीन जैसा देश, सोयाबीन तेल का एक भी लीटर तेल आयात नहीं करता और अपने उद्योगों को चलाने के लिए सिर्फ सोयाबीन तिलहन का आयात करता है। दूसरी तरफ भारत में 70 प्रतिशत तक खाद्य तेलों का आयात होता है। इसके परिणामस्वरूप घरेलू तिलहन ऊपज मंडियों में नहीं खप पाती हैं जो एक विरोधाभास की स्थिति है।

तेल-तिलहन के बंद भाव गुरुवार को इस प्रकार रहे- (भाव- रुपए प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 5,095- 5,145 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपए।
मूंगफली दाना - 4,580- 4,630 रुपए।
वनस्पति घी- 965 - 1,070 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 11,960 रुपए।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,785- 1,845 रुपए प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 10,280 रुपए प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,585 - 1,725 रुपए प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,695 - 1,815 रुपए प्रति टिन।
तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपए।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,250 रुपए।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,100 रुपए।
सोयाबीन तेल डीगम- 8,100 रुपए।
सीपीओ एक्स-कांडला-7,400 से 7,450 रुपए।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,100 रुपए।
पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,950 रुपए।
पामोलीन कांडला- 8,150 रुपए (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,615- 3,640 लूज में 3,350--3,415 रुपए।
मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपए

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।