लाइव टीवी

Delhi Metro Facilities: क्या आप जानते हैं? मेट्रो में महिला और दिव्यांग यात्रियों को मिलती हैं ये खास सुविधाएं

Updated Dec 07, 2021 | 17:11 IST

Delhi Metro Facilities: दिल्ली मेट्रो महिला और दिव्यांग यात्रियों को कई सुविधाएं उपलब्ध कराती है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
Delhi Metro Facilities: मेट्रो में महिला और दिव्यांग यात्रियों को मिलती हैं ये खास सुविधाएं
मुख्य बातें
  • दिल्ली मेट्रो यात्रियों को कई सुविधाएं उपलब्ध कराती है।
  • महिला और दिव्यांग यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर स्टेशन और ट्रेन में कई सेवाएं उपलब्ध हैं।
  • मेट्रो ट्रेन में महिला और दिव्यांग यात्रियों के लिए सीट आरक्षित होती है।

Delhi Metro Facilities DMRC: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई नियम हैं। यह तो सभी जानते हैं कि दिल्ली मेट्रो में महिला यात्रियों के लिए विशेष रूप से एक डिब्बा आरक्षित है। लेकिन महिलाओं की जरूरतों को समझते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के कई और नियम हैं, जिनके बारे में आपको शायद ही पता होगा। सिर्फ महिलाएं ही नहीं, दिव्यांग यात्रियों के लिए भी मेट्रो में कई सुविधाएं उपल्बध हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

महिला यात्रियों के लिए सुविधाएं (delhi metro facilities for woman)

  • हर डिब्बे में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित होती हैं।
  • अगर पुरुष महिला डिब्बे में यात्रा करते हैं, तो उन पर 250 रुपये का जुर्माना लगेगा।
  • मेट्रो में शराब पीकर और उत्पात मचाने वालों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाता है।
  • स्टेशनों, प्लेटफार्मों और रेलगाड़ी के डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
  • सूर्यास्त के बाद के सुरक्षा बलों (CISF) द्वारा प्लेटफॉर्म पर पेट्रोलिंग।
  • अपराधियों को पकड़ने के लिए मेट्रो में त्वरित प्रतिक्रिया टीम (Quick reaction team) तैनात है।
  • महिला यात्रियों की सुरक्षा जांच के लिए स्टेशनों पर महिला CISF स्टाफ को तैनात किया गया है।
  • इतना ही नहीं, महिला डिब्बे में यात्रा कर रहे पुरुष यात्रियों की जांच के लिए भी दल तैनात किए गए हैं।
  •  

दिव्यांग यात्रियों के लिए सुविधाएं (delhi metro facilities for disabled persons)

  • मेट्रो स्टेशन और ट्रेन में दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाती है।
  • स्टेशन में एंट्री और एग्जिट के लिए स्वत: फ्लैप गेट (Automatic Flap Gates) हैं, ताकि दिव्यांग यात्रियों को कोई दिक्कत न हो।
  • दिव्यांग यात्रियों के लिए शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध है।
  • नेत्रहीन यात्रियों के लिए मेट्रो में टैक्टाइल पाथ यानी पीले रंग की उबड़-खाबड़ टाइल्स लगी हैं।
  • सीढ़ियों के साथ हैंड रेल भी लगे हैं।
  • दिव्यांग यात्रियों के लिए मेट्रो में लिफ्ट की सुविधा भी है।
  • इसके अलावा ट्रेन में दिव्यांग यात्रियों के लिए सीट भी आरक्षित हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।