लाइव टीवी

Dipam tender: सस्ते दामों पर फ्रिज, एसी, टीवी खरीदाने का मौका, जानिए इस सरकारी टेंडर की खास बातें

Updated Aug 17, 2020 | 13:34 IST

Tips to apply for Dipam tender: फ्रिज, टीवी, एसी जैसी अन्य घरेलू चीजों को सस्ते दामों पर खरीदने का मौका मिले तो कौन इसे गंवाना चाहेगा। हाल ही में इन चीजों को बिक्री के लिए टेंडर जारी किया गया है।

Loading ...
सस्ते दामों पर फ्रिज, एसी, टीवी खरीदाने का मौका
मुख्य बातें
  • सरकार की तरफ से सस्ते में फ्रिज,एसी, टीवी खरीदने मौका मिल रहा है।
  • कम दामों पर इस तरह की घरेलू चीजों को खरीद सकते हैं।
  • सरकारी टेंडर की हैं ये खास बातें।

AC, फ्रिज, TV सस्ते दामों पर खरीदना हर किसी की चाहत होती है। ऐसे में सरकार की तरफ से एक शानदार मौका मिल रहा है, जहां आप कम दामों पर इस तरह की घरेलू चीजों को खरीद सकते हैं। वित्त मंत्रालय के अंतगर्त काम करने वाले डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैंनेजमेंट (दीपम) ने फ्रिज, फर्नीचर और टीवी सहित कुल 54 घरेलू सामानों की सेल के लिए टेंडर जारी किया गया है। इसके जरिए टीवी, सोफा, अलमारी सहित कई चीजों की सेल होगी।

सरकारी टेंडर की हैं ये खास बातें
इच्छुक लोग इस सेल के लिए सुबह 11 बजे से शाम चार बजे के बीच जा सकते हैं और सामान का निरीक्षण कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें लोधी रोड स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स के ब्लॉक नंबर 11 और 14 जाना होगा। वहीं टेंडर डॉक्यूमेंट के हिसाब लोग इन सामानों की बोली लगा सकते हैं। घरेलू सामानों की सेल 14 अगस्त, 2020 से 29 अगस्त, 2020 के बीच होगी। वहीं जानिए कैसे खरीद सकते हैं यहां सामान

  1. विभाग के अनुसार टेंडर से जुड़े डॉक्यूमेंट http://eprocure.gov.in/eprocure/app या फिर इसकी ऑफिशियल साइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इन सामानों को खरीदने के लिए लोग अपनी बोली 31 अगस्त 2020 के दोपहर तक लगा सकते हैं। इसी दिन तीन बजे दोपहर में टेंडर खोले जाएंगे।
  2. टेंडर के अनुसार जो व्यक्ति सबसे अधिक रकम की बोली लगाएगा उसे सामान खरीदने दिया जाएगा। एक बार खरीदने के बाद सामान किसी भी कीमत पर वापस नहीं किया जा सकता है।
  3. जो लोग सामान के लिए बोली लगाएंगे उन्हें पांच दिन के अंदर सामान को दीपम के कार्यलय से हटा लेना होगा। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आप ऐसा सिर्फ वॉर्किंग डे के दिन ही कर सकेंगे। छुट्टी या फिर नॉन-वर्किंग वाले दिन सामान नहीं हटाया जा सकता है।                                                                                                                                      

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।