लाइव टीवी

Domestic flight operations: सभी घरेलू फ्लाट्स दिवाली तक भरेंगी नॉर्मल उड़ान- हरदीप सिंह पुरी

Updated May 29, 2020 | 16:08 IST

Domestic flight operations: घरेलू उड़ानों को लेकर  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने  कहा कि  दीवाली तक नॉर्मल उड़ानें शुरू हो जाएंगी।

Loading ...
दिवाली तक घरेलू उड़ानें नॉमल हो जाएंगी- हरदीप सिंह पुरी
मुख्य बातें
  •  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दिवाली तक घरेलू उड़ानें नॉमल हो जाएंगी
  • उन्होंने कहा कि हमारे सभी 650 विमान उड़ान भरेंगे
  • देशव्यापी लॉकडाउन के चलते 25 मार्च को बंद हुए उड़ान को दो महीने बाद 25 मई को फिर से शुरू किया गया

नई दिल्ली: घरेलू उड़ानों का परिचालन दिवाली तक (नवंबर में) नॉर्मल हो जाएंगी। यह बात केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कही है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को फिर से शुरू करना महत्वपूर्ण था क्योंकि देशव्यापी लॉकडाउन का विस्तार देश के लिए कोरोना वायरस (कोविड-19) से अधिक विनाशकारी हो सकती थी। मंत्री ने एक इंटरव्यू में ईटी को बताया कि दीवाली तक (नवंबर में), हमारे पास भारतीय कैरियर्स (उड़ान) द्वारा संचालित हमारे सभी 650 विमान होंगे। यह आशावादी लग सकता है लेकिन हम और क्या कर सकते हैं? पुरी ने कहा कि कोरोनो वायरस बीमारी से भारत की रिकवरी रेट अन्य देशों की तुलना में अधिक थी। 

तेजी से ठीक हो जाएगा विमानन क्षेत्र

आत्मविश्वास से भरपूर, मंत्री ने कहा कि विमानन क्षेत्र तेजी से ठीक हो जाएगा क्योंकि देश में एक बड़ा कैप्टिव बाजार है और यात्रियों को फिर से उड़ान शुरू करने की जरूरत महसूस होगी। देशव्यापी लॉकडाउन के चलते 25 मार्च को बंद हुए उड़ान को दो महीने बाद 25 मई को फिर से शुरू किया गया और देश में पहली उड़ान सुबह 4.45 बजे दिल्ली से पुणे के लिए रवाना हुई। यह सेक्टर कोरोना वायरस के पूर्व क्षमता के 20 प्रतिशत पर काम कर रहा है, जो देश में प्रत्येक दिन 650 विमानों के साथ 2,700 घरेलू उड़ान भरते और उतरते थे।

28 मई को 494 घरेलू उड़ानों से 38,078 लोगों ने की यात्रा 

पुरी ने शुक्रवार को कहा कि देश में गुरुवार को कुल 494 घरेलू उड़ानों से 38,078 लोगों ने यात्रा की।  गत सोमवार से घरेलू यात्री उड़ान सेवा बहाल हुई है। सोमवार को कुल 428 घरेलू उड़ानों से 30,550 लोगों ने यात्रा की और मंगलवार को 445 घरेलू उड़ान सेवाओं से 62,641 लोगों ने उड़ान भरी। बुधवार को 460 घरेलू उड़ानों का संचालन हुआ जिनसे 34,336 लोगों ने यात्रा की। पुरी ने ट्विटर पर लिखा कि 28 मई 2020 को रात 11:59 तक घरेलू उड़ानों के आंकड़े दिन चौथा, प्रस्थान 494 उड़ानें तथा 38,078 यात्री, आगमन 493 उड़ानें तथा 38,389 यात्री।

फरवरी में भारत में हर रोज 4.12 लाख यात्रियों ने की हवाई यात्रा 

नागर विमानन महानिदेशालय के मुताबिक लॉकडाउन लागू होने से पहले तक, इस साल फरवरी में भारत में हर रोज करीब 4.12 लाख यात्रियों ने घरेलू उड़ानों से यात्रा की। विमानन उद्योग के सूत्रों ने बताया कि लॉकडाउन से पहले भारतीय हवाईअड्डों पर प्रतिदिन करीब तीन हजार नियमित घरेलू उड़ानों का आवागमन होता था। कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के चलते देश में 25 मार्च से 24 मई तक सभी यात्री उड़ानें निलंबित थीं। अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें अभी निलंबित हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।