लाइव टीवी

इन तरीकों से कर सकते हैं राम मंदिर के लिए दान, ट्रस्ट ने जारी की जानकारियां, टैक्स में छूट भी मिलेगी

Updated Aug 12, 2020 | 22:24 IST

Ram Mandir Donation: राम मंदिर निर्माण के लिए दान करने वालों के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के बैंक खातों की जानकारी और दान करने की प्रक्रिया का विवरण जारी किया गया है।

Loading ...
राम मंदिर निर्माण के लिए दान कर सकते हैं लोग
मुख्य बातें
  • श्रीराम भक्त मंदिर निर्माण हेतु यथाशक्ति व यथासंभव दान करें: राम मंदिर ट्रस्ट
  • श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के बैंक खातों की जानकारी साझा की गई हैं
  • राम मंदिर निर्माण के लिए दान देने पर टैक्स में भी छूट मिलेगी

नई दिल्ली: राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन हो चुका है। अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने उन लोगों के लिए जानकारियां साझा की हैं, जो मंदिर निर्माण के लिए दान देना चाहते हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने ट्वीट किया, 'जय श्री राम! प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि पर उनके भव्य और दिव्य मन्दिर के निर्माण का कार्य माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा भूमिपूजन पश्चात प्रारम्भ हो गया है। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र सभी श्रीराम भक्तों का आह्वान करता है कि मन्दिर निर्माण हेतु यथाशक्ति व यथासंभव दान करें। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के बैंक खातों की जानकारी तथा दान करने की प्रक्रिया का विवरण निम्नानुसार है।'

ट्रस्ट ने दान देने के लिए बैंक एकाउंट की भी जानकारी दी है। लोग श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के बैंक अकाउंट में दान कर सकते हैं। ट्रस्ट ने यूपीआई आईडी भी शेयर की है। इसके अलावा लोग QR कोड स्कैन कर भी दान कर सकते हैं। QR कोड दिया गया है।  

ट्रस्ट का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अयोध्या में खाता है। खाता का नाम Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra है। सेविंग एकाउंट नंबर 39161495808 है। करंट एकाउंट नंबर 39161498809 है। IFSC कोड SBIN0002510 है। बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अयोध्या (02510) शाखा है।

राम मंदिर निर्माण में दान करने वालों को टैक्स में भी छूट मिलेगी। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को दिया गया दान आयकर कानून की धारा 80G(2) (b) के अंतर्गत करमुक्त है। 

श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया है कि ट्रस्ट के खाते में वर्तमान में 42 करोड़ रुपए का बैलेंस है और यह 1 रुपए से 1 करोड़ रुपए तक के दान से प्राप्त हुआ है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।