लाइव टीवी

मॉर्गन स्टेनली ने की भविष्यवाणी, एलन मस्क बन सकते हैं दुनिया के पहले ट्रिलेनियर

Updated Oct 21, 2021 | 14:03 IST

World's First Trillionaire: एक निवेश बैंक ने भविष्यवाणी की है कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क पहले खरबपति बन सकते हैं। मौजूदा समय में उनकी कुल संपत्ति 242 अरब डॉलर है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं एलन मस्क
मुख्य बातें
  • एक निवेश बैंक ने भविष्यवाणी की है कि एलन मस्क दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं।
  • ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, मस्क 242 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।
  • उनकी कंपनी स्पेसएक्स में विकास की संभावनाएं हैं।

World's First Trillionaire: इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) और स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कार्पोरेशन (SpaceX) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलन मस्क (Elon Musk) आने वाले समय में दुनिया के पहले 'ट्रिलेनियर' यानी खरबपति बन सकते हैं।

मौजूदा समय में एलन मस्क 242 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। मॉर्गन स्टेनली के विश्लेषकों ने अनुमान लगाया है कि एलन मस्क, जिन्होंने अपनी ज्यादातर संपत्ति इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के जरिए बनाई है, अपनी दूसरी कंपनी स्पेसएक्स से कई अधिक पैसा कमा सकते हैं। 

इस साल 72 अरब डॉलर बढ़ी मस्क की संपत्ति

फिलहाल NASDAQ पर टेस्ला का शेयर 865 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। कंपनी के शेयर में लगातार उछाल आ रहा है। इस साल कंपनी के शेयर में करीब 18 फीसदी की तेजी आई है। इसकी वजह से एलन मस्क की दौलत भी बढ़ी है। इस साल उनकी कुल नेटवर्थ में 72 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, आइए जानते हैं दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति कौन हैं-

स्थान संपत्ति (डॉलर में) देश इंडस्ट्री
एलन मस्क 242 अरब अमेरिका टेक्नोलॉजी
जेफ बेजोस 197 अरब अमेरिका टेक्नोलॉजी
बर्नार्ड अरनॉल्ट 163 अरब फ्रांस कंज्यूमर
बिल गेट्स 133 अरब अमेरिका टेक्नोलॉजी
मार्क जुकरबर्ग 127 अरब अमेरिका टेक्नोलॉजी
लैरी पेज 126 अरब अमेरिका टेक्नोलॉजी
सर्गी ब्रिन 122 अरब अमेरिका टेक्नोलॉजी
लैरी एलिसन 112 अरब अमेरिका टेक्नोलॉजी
स्टीव बॉल्मर 110 अरब अमेरिका टेक्नोलॉजी
वॉरन बुफे 105 अरब अमेरिका डायवर्सिफाइड
मुकेश अंबानी 102 अरब भारत एनर्जी

स्पेसएक्स में विकास की अपार संभावनाएं

मॉर्गन स्टेनली के विशेषज्ञ एडम जोन्स के मुताबिक, मस्क की कंपनी स्पेसएक्स में विकास की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में वे दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं, यानी उनकी दौलक एक लाख करोड़ के पार जा सकती है। मस्क के बाद अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। बेजोस की कुल दौलत 197 अरब डॉलर है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।