लाइव टीवी

Nita Ambani: नीता अंबानी के फेक ट्विटर अकाउंट का Fact Check, जानें पूरा मामला

Updated Dec 21, 2019 | 14:31 IST

Nita Ambani Twitter Account: ट्विटर पर नीता अंबानी का फर्जी अकाउंट बनाकर कई ट्वीट्स किए गए। ये ट्वीट्स भड़काऊ और विवादित थे। मामला सामने आने पर इस ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है।

Loading ...
वायरल हो रहे नीता अंबानी के फर्जी ट्वीट्स
मुख्य बातें
  • नीता अंबानी के नाम से ट्विटर पर बनाया अकाउंट, एक के बाद एक कई ट्वीट हुए
  • ये सभी ट्वीट्स भड़काऊ और विवादित थे। नागरिकता कानून को लेकर किए ट्वीट
  • रिलायंस की तरफ से कहा गया- नीता अंबानी का कोई भी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट नहीं है

मुंबई: सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट्स होना, फर्जी कंटेंट होना बेहद आम हो गया है। क्या सही है और क्या गलत है, कई बार इसकी पहचान कर पाना बड़ा मुश्किल काम हो जाता है। सोशल मीडिया पर बड़ी-बड़ी शख्सियतों के कई फर्जी अकाउंट होते हैं। देश में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस मुद्दे पर रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के फेक ट्विटर अकाउंट से कई ट्विट किए गए। इस ट्विटर हैंडल से कई विवादित ट्वीट्स किए गए। मामला सामने आने पर रिलायंस जियो इंफोकॉम ने इस हरकत की कड़ी निंदा की है। 

इस पर रिलायंस जियो इंफोकॉम के प्रवक्ता ने कहा, 'नीता अंबानी का कोई भी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट नहीं है। उनके नाम या फोटो वाले सभी ट्विटर अकाउंट फर्जी हैं।'

दरअसल किसी व्यक्ति ने मौके का फायदा उठा कर नीता अंबानी के नाम से @NitaAmbaani फर्जी ट्विटर अकाउंट बना लिया। इस अकाउंट के जरिए कई ट्विट किए गए। ट्वीट सामने आने पर ट्विटर पर कई लोगों ने भी इस अकाउंट को फेक बताकर ट्विटर से कार्रवाई की मांग की है।

इस मुद्दे पर रिलायंस जियो इंफोकॉम के प्रवक्ता ने कहा कि नीता अंबानी के कथित ट्विटर अकाउंट से कई ट्वीट सामने आए हैं। हम ये सूचित करना चाहते हैं कि नीता अंबानी का कोई भी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट नहीं है। उनके नाम या फोटो वाले सभी ट्विटर अकाउंट फर्जी हैं। आपसे निवेदन है कि फेक ट्विटर हैंडल से फैलाए जा रहे इन ट्वीट्स पर गौर ना करें। इस कथित ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है।'

इस तरह कहा जा सकता है कि ये ट्विटर अकाउंट और ट्वीट्स पूरी तरह से फेक हैं। 

TIMESNOW FACT CHECK
Claim
नीता अंबानी के नाम से ट्विटर अकाउंट बनाया और भड़काऊ ट्वीट्स किए गए।
Conclusion
नीता अंबानी ट्विटर पर नहीं हैं। ये उनके नाम से बनाया गया फर्जी अकाउंट है।
This meter determines the nature of the claim
Absolutely True Mostly True Half true Mostly lies Absolutely false

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।