लाइव टीवी

फाल्गुनी नायर की एक और उपलब्धि, TIME मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों में शामिल हुई Nykaa

Updated Mar 31, 2022 | 17:30 IST

TIME ने कहा कि विस्तार और मार्केटिंग की वजह से दिसंबर तक नौ महीनों में शुद्ध लाभ में 23 फीसदी की गिरावट आई, लेकिन राजस्व 65 फीसदी सालाना दर से बढ़कर 376 मिलियन डॉलर हो गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
फाल्गुनी नायर की एक और उपलब्धि, TIME मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों में शामिल हुई Nykaa
मुख्य बातें
  • लगभग 10 मिलियन लोग नायका में खरीदारी करते हैं।
  • नवंबर में आईपीओ से 13 बिलियन डॉलर के वैलुएशन पर कंपनी ने 700 मिलियन डॉलर जुटाए थे।
  • फाल्गुनी नायर भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड अरबपति महिला हैं।

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी नायका (Nykaa) के मेगा-आईपीओ (IPO) ने न सिर्फ बैंकर से उद्यमी बनी फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) की संपत्ति को बढ़ाया है, बल्कि उन्हें देश की सबसे अमीर सेल्फ-मेड अरबपति महिला भी बना दिया है। नायर की कंपनी को TIME100 दुनिया की सबसे प्रभावशाली कंपनियों (TIME100 most influential companies) की सूची में शामिल किया गया। 

टाइम ने कहा कि, 'भारतीय महिलाओं को प्रेरित करने के लक्ष्य के साथ उद्यमी फाल्गुनी नायर द्वारा स्थापित किए जाने के 10 साल बाद, नायका भारत के सबसे बड़े कॉस्मेटिक्स और लाइफस्टाइल ब्रांडों में से एक के रूप में विकसित हुआ है।'

इतनी है फाल्गुनी नायर की संपत्ति
Nykaa बॉस ने अब 7.6 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया में सेल्फ मेड महिला अरबपतियों की शीर्ष 10 सूची में प्रवेश किया है। हुरुन रिसर्च (Hurun Research) इंस्टीट्यूट द्वारा जारी एक संकलन के अनुसार, 58 वर्षीय नायर महिला अरबपतियों की सूची में सबसे नई महिला हैं।

किरण मजूमदार शॉ को छोड़ा पीछे 
नायर एकमात्र भारतीय हैं, जिन्होंने बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ (Kiran Mazumdar Shaw) को पीछे छोड़ा और भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड अरबपति महिला बन गईं। इस सूची में कुल 124 सेल्फ मेड महिला अरबपति शामिल हैं। ये सभी 16 देशों से हैं।

शीर्ष 10 में से 7 महिलाएं चीन से 
इस सूची में शीर्ष पर बीजिंग स्थित संपत्ति डेवलपर लॉन्गफोर की वू याजुन (Wu Yajun) हैं, जिनकी संपत्ति 17 अरब डॉलर है। चीन में दुनिया की दो-तिहाई सेल्फ मेड अरबपति (78) हैं और शीर्ष 10 की सूची में 7 महिलाएं चीन से हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में पिछले एक दशक में सेल्फ मेड महिला अरबपतियों की संख्या तीन गुना हुई है। नायर और शॉ के अलावा, सूची में तीसरी भारतीय महिला अरबपति राधा वेम्बू (Radha Vembu) हैं, जो जोहो (Zoho) की सह-संस्थापक हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।