लाइव टीवी

2021 में सबसे ज्यादा बढ़ी गौतम अडानी की संपत्ति, हर हफ्ते हुआ 6000 करोड़ का फायदा

Updated Mar 17, 2022 | 12:20 IST

Global Rich List: पिछले कुछ महीनों से गौतम अडानी और मुकेश अंबानी अरबपतियों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान के लिए पदों की अदला-बदली कर रहे हैं। 1,133 चीनी अरबपतियों और 716 अमेरिकी अरबपतियों की तुलना में भारत में 215 अरबपति हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
2021 में सबसे ज्यादा बढ़ी गौतम अडानी की संपत्ति, हर हफ्ते हुआ 6000 करोड़ का फायदा
मुख्य बातें
  • 2021 में हर हफ्ते गौतम अडानी की संपत्ति में 6000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
  • सूची में कहा गया है कि पिछले 10 सालों में अंबानी की संपत्ति 400 फीसदी बढ़ी है।
  • वहीं इस दौरान अडानी की संपत्ति में 1,830 फीसदी की वृद्धि हुई है।

Global Rich List: अडानी समूह (Adani Group) के अध्यक्ष गौतम अडानी (Gautam Adani) भारत और एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उन्होंने वर्ष 2021 में संपत्ति में सबसे ज्यादा वृद्धि के मामले में मुकेश अंबानी, एलन मस्क और जेफ बेजोस जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है। 2022 M3M हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट (2022 M3M Hurun Global Rich List) के अनुसार, साल 2021 में उनकी कुल संपत्ति में 49 अरब अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई, जो शीर्ष तीन अरबपतियों एलन मस्क, जेफ बेजोस और बर्नार्ड अरनॉल्ट की तुलना में ज्यादा है।

इतनी हुई गौतम अडानी की दौलत (Gautam Adani Net Worth)
अडानी समूह के 59 वर्षीय संस्थापक पोर्ट्स और एयरोस्पेस से लेकर थर्मल एनर्जी और कोयले तक की कंपनियों को नियंत्रित करते हैं। अब उनकी कुल संपत्ति 81 अरब अमेरिकी डॉलर हो गई है। एक साल में उनकी कुल संपत्ति में 49 अरब अमेरिकी डॉलर यानी 3,72,500 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।

आज पहली बार स्कूल गए मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देखें तस्वीरें

एक साल में इतनी बढ़ी मुकेश अंबानी की संपत्ति (Mukesh ambani Net Worth)
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अभी भी 103 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय हैं। पिछले एक साल में अंबानी की संपत्ति में 24 फीसदी की बढ़त हुई है। अंबानी ना सिर्फ भारत के, बल्कि एशिया के भी सबसे रईस शख्स हैं। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को नियंत्रित करते हैं। उनके अन्य व्यवसायों में पूरे भारत में एक 4G वायरलेस नेटवर्क शामिल है।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शिव नादर (Shiv Nadar) 28 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं, इसके बाद सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस पूनावाला (Cyrus Poonawalla) (26 अरब अमेरिकी डॉलर) और स्टील मैग्नेट लक्ष्मी एन मित्तल (Lakshmi N Mittal) (25 अरब अमेरिकी डॉलर) हैं।

एम3एम हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट ने एक बयान में कहा, 'गौतम अडानी एम3एम हुरुन ग्लोबल लिस्ट 2022 में सबसे बड़ा गेनर हैं और उन्होंने पिछले साल अपनी संपत्ति में 49 अरब डॉलर जोड़े।'

Hurun global rich list 2022: दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों में मुकेश अंबानी, यह खिताब पाने वाले एक मात्र भारतीय

धन वृद्धि के मामले में आठवें स्थान पर अंबानी 
उनकी कुल संपत्ति में वृद्धि एलन मस्क, जेफ बेजोस और बर्नार्ड अरनॉल्ट जैसे शीर्ष तीन वैश्विक अरबपतियों से अधिक है। रिन्युएबल एनर्जी फर्म अडानी ग्रीन की लिस्टिंग के बाद, उनकी कुल संपत्ति लगभग पांच गुना बढ़कर 2021 में 81 अरब अमेरिकी डॉलर हो गई, जो एक साल पहले 17 बिलियन अमेरिकी डॉलर थी। दूसरी ओर, मुकेश अंबानी की संपत्ति में 2021 में 20 अरब डॉलर की वृद्धि हुई। धन वृद्धि के मामले में अंबानी आठवें स्थान पर हैं।

लिस्ट में फाल्गुनी नायर ने बनाई जगह
ब्यूटी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म नायका (Nykaa) की संस्थापक फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) ने 7.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ नए सबसे धनी प्रवेशकर्ता के रूप में अपनी जगह बनाई है। 2022 एम3एम हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में 2,557 कंपनियों और 69 देशों के 3,381 अरबपति हैं।

इस मामले में तीसरे स्थान पर भारत
अनस रहमान जुनैद, एमडी और मुख्य शोधकर्ता ने कहा कि भारत न केवल अरबपतियों की संख्या के आधार पर, बल्कि उन अरबपतियों की संख्या के मामले में भी तीसरे स्थान पर है, जिन्होंने अपनी संपत्ति में कम से कम एक अरब डॉलर जोड़ा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।