लाइव टीवी

Gold-Silver Rate Today, 07 Sept 2021 : सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानिए कैरेट के हिसाब से ताजा भाव

Updated Sep 07, 2021 | 17:28 IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 07 September 2021: सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। यहां जानिए 14 से लेकर 24 कैरेट का ताजा भाव।  

Loading ...
Gold and Silver Rate Today
मुख्य बातें
  • सोने की कीमत में लगातार गिरावट हो रही है।
  • चांदी में 332 रुपए की गिरावट हुई।
  • दोनों के वायदा भाव में भी कमी आई है।

Gold and Silver Rate Today, 07 September 2021: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोना 37 रुपए घटकर 46,417 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,454 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 332 रुपए की गिरकर 63,612 रुपए प्रति किलो रह गई। यह पिछले कारोबारी दिन 63,944 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। दोनों के वायदा भाव में भी गिरावट हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,815 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 24.50 डॉलर प्रति औंस पर करीब अपरिवर्तित रही।

Today Gold Price (सोने का आज का रेट)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में गिरावट हुई। चांदी की कीमत में भी गिरावट हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 47400 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 43420 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए। 

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपए की गिरावट के साथ 47,375 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 50 रुपए यानी 0.11% की गिरावट के साथ 47,375 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 10,165 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.97% की गिरावट के साथ 1,815.90 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 434 रुपए की गिरावट के साथ 64,858 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 434 रुपए यानी 0.66% की गिरावट के साथ 64,858 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 8,295 लॉट के लिए सौदे किए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 1.34% की गिरावट के साथ 24.47 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।