लाइव टीवी

Gold Price Today 03 August 2021: सोना-चांदी के दाम घटे, जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

Updated Aug 03, 2021 | 18:44 IST

Gold Rate Today (सोना का ताजा भाव) 03 अगस्त 2021 : सोना और चांदी के दाम में गिरावट हुई। यहां जानिए 14 से लेकर 24 कैरेट का ताजा भाव।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
सोना और चांदी के भाव में गिरावट

Gold/Silver Rate Today 03 August 2021 : एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 31 रुपए की गिरावट के साथ 46,891 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यह सोमवार को 46,922 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 372 रुपए की गिरावट के साथ 66,072 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले दिन यह 66,444 रुपए प्रति किलो ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,810 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था जबकि चांदी 25.34 डॉलर प्रति औंस पर करीब अपरिवर्तित रही।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 17 रुपए की गिरावट हुई। जबकि चांदी की कीमत में 154 रुपए की गिरावट हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 48020 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 43980 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए।  

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 48017 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 47825 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 43984 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 36013 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 28090 रुपए
चांदी 999 67752 रुपए किलो

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 239 रुपए की गिरावट के साथ 47,847 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 239 रुपए यानी 0.5% की गिरावट के साथ 47,847 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 12,623 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.54% की गिरावट के साथ 1,812.30 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 468 रुपए की गिरावट के साथ 67,421 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 468 रुपए यानी 0.69% की गिरावट के साथ 67,421 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 9,277 लॉट के लिए सौदे किए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.82% की गिरावट के साथ 25.37 डॉलर प्रति औंस रह गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल के अनुसार अमेरिकी कमोडिटी बाजार में कमजोरी के रुख और रुपए के मूल्य में सुधार आने के बीच दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 31 रुपए की गिरावट आई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।