लाइव टीवी

Gold Price Today 24 September: सोना हुआ और सस्ता, चांदी 2000 रुपए से ज्यादा लुढ़की, जानिए कहां क्या है भाव

Updated Sep 24, 2020 | 20:08 IST

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 24 सितंबर 2020 :  सोने और चांदी के भाव में और गिरावट हुई। जानिए सोने के 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
सोना और चांदी के भाव में और गिरावट
मुख्य बातें
  • सोना और चांदी के भाव गिरावट जारी है
  • वायदा बाजार में भी सोना और चांदी में लगातार गिरावट हो रही है
  • 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना और सस्ता हो गया, नीचे जानिए अपने शहर का ताजा भाव

Gold/silver price today, 24 September 2020 :सोना और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह रोज गिरावट हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 485 रुपए घटकर 50,418 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले कारोबारी दिन  बुधवार को यह  50,903 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 2081 रुपए लुढ़कर 58,099 रुपए प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी दिन बुधवार को यह 60,180 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। वायदा कारोबार में भी सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,854 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और चांदी 22.12 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। इस तरह 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना भी और सस्ता हो गया। (ताजा भाव विस्तार से नीचे देख सकते हैं)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक आज (24 सितंबर) सोने की कीमत में 505 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 49822 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 2437 रुपए गिरकर 56471 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव  49820 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 45640 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता  कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 49822 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 49623 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 45637 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 37367 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 29146 रुपए
चांदी 999 56471 रु.किलो

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई, जो कि 485 रुपए पर आ गई। पटेल ने कहा कि यूरोप में सामान्य आर्थिक गतिविधियों में सुस्ती के बीच सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। रिलायंस सिक्योरिटीज, सीनियर रिसर्च एनालिस्ट, श्रीराम अय्यर ने कहा कि एशिया में गुरुवार दोपहर के सत्र में अंतरराष्ट्रीय सोने और चांदी ने नुकसान को बढ़ाया क्योंकि डॉलर में और मजबूती आई। उन्होंने कहा कि घरेलू बाजार कमजोर विदेशी कीमतों को कमजोर कर रहे थे।

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में  22 कैरेट और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने (Gold) का ताजा भाव

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली 48,350 रुपए 52,740 रुपए
मुंबई 48,400 रुपए 49,400 रुपए
कोलकाता 48,940 रुपए 51,640 रुपए
चेन्नई 47,550 रुपए 51,870 रुपए
लखनऊ 48,350 रुपए 52,740 रुपए
पटना 48,400 रुपए  49,400 रुपए
अहमदाबाद 48,400 रुपए 51,850 रुपए
जयपुर 48,350 रुपए 52,740 रुपए
पुणे 48,400 रुपए 49,400 रुपए
नागपुर 48,400 रुपए 49,400 रुपए
चंडीगढ़ 48,300 रुपए 51,000 रुपए
भूवनेश्वर 47,550 रुपए 51,870 रुपए
विशाखापत्तनम 47,550 रुपए 51,870 रुपए
कोयंबटूर 47,550 रुपए 51,870 रुपए
बेंगलुरु 46,950 रुपए 51,220 रुपए
हैदराबाद 47,550 रुपए 51,870 रुपए
केरल 45,900 रुपए 50,150 रुपए
  चांदी का भाव 57000रु.किलो

इंदौर में सोना (Gold)-चांदी (Silver) के भाव में कमी

इंदौर में स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 375 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव 1550 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी लिए रहे। हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 50650, नीचे में 50450 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 56950 एवं नीचे में 56400 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। मूल्यवान धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे:- सोना 50525 रुपए प्रति 10 ग्राम। चांदी 56650 रुपए प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 725 रुपए प्रति नग।

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

हाजिर मांग कमजोर पड़ने के कारण कारोबारियों ने अपने जमा सौदे को कम किया जिससे वायदा बाजार में सोना गुरुवार को 0.16% की गिरावट के साथ 49,428 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने में डिलिवरी वाले सोना कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 80 रुपए यानी 0.16% की गिरावट के साथ 49,428 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 6,936 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोना के दिसंबर महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 68 रुपए यानी 0.14% की गिरावट के साथ 49,482 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 11,780 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वहीं, न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.57% गिरकर 1,857.80 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपनपे सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में चांदी की कीमत गुरुवार को 1,536 रुपए टूटकर 56,952 रुपये किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिए चांदी 1,536 रुपए यानी 2.63% टूटकर 56,952 रुपए किलो रह गई। इसमें 15,822 लॉट के लिए कारोबार हुआ। उधर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 3.74% की गिरावट के साथ 22.24 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।