लाइव टीवी

Gold Price Today 13 October: तीन दिन बाद फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए अपने शहर के 22, 24 कैरेट का ताजा भाव

Updated Oct 13, 2020 | 18:39 IST

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 13 अक्टूबर 2020 : कई दिनों तक लगातार तेजी के बाद सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। जानिए सोने के 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
सोना और चांदी के भाव में गिरावट

Gold/Silver price today, 13 October 2020 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार तीन दिन तेजी के बाद मंगलवार को गिरावट हुई। दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 133 रुपए की गिरावट के साथ 51,989 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन यह 52122 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 875 रुपए गिरकर 63,860 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। पिछले कारोबारी दिन सोमवार को 64,735 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। वायदा कारोबार में भी सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1919 डॉलर प्रति औंस पर नरम था और चांदी 24.89 डॉलर प्रति औंस पर करीब पिछले स्तर पर बनी हुई थी।  इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना थोड़ा सस्ता हो गया। (ताजा भाव विस्तार से नीचे देख सकते हैं)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 09 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 51147 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 418 रुपए लुढ़क कर 62188 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव  51150 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 46850 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 51147 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 50942 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 46851 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 38360 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 29921 रुपए
चांदी 999 62188 रु. किलो

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में  22 कैरेट और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने (Gold) का ताजा भाव

शहर 22 कैरेट का भाव 24 कैरेट का भाव
मुंबई 49,540 रुपए 50,540 रुपए
दिल्ली 49,550 रुपए 54,080 रुपए
कोलकाता 50,130 रुपए 53,150 रुपए
चेन्नई 48,650 रुपए 53,090 रुपए
लखनऊ 49,550 रुपए 54,080 रुपए
जयपुर 49,550 रुपए  54,080 रुपए
पटना 49,540 रुपए 50,540 रुपए
सूरत 49,540 रुपए  50,950 रुपए
बड़ौदा 49,540 रुपए  50,950 रुपए
अहमदाबाद 49,540 रुपए  50,950 रुपए
पुणे 49,540 रुपए 50,540 रुपए
नासिक 49,540 रुपए 50,540 रुपए
नागपुर 49,540 रुपए 50,540 रुपए
चंडीगढ़ 49,200 रुपए 52,000 रुपए
भूवनेश्वर 48,650 रुपए 53,090 रुपए
कोयंबटूर 48,650 रुपए 53,090 रुपए
बेंगलुरु 48,000 रुपए  52,380 रुपए
हैदराबाद 48,650 रुपए 53,090 रुपए
  चांदी का भाव 62600 रु.किलो

इंदौर में सोना (Gold) महंगा, चांदी (Silver) के भाव में गिरावट

इंदौर में स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 50 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा बिका। चांदी के भाव में 100 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी हुई। हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 52,100, नीचे में 52,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 61,550 एवं नीचे में 61,450 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। मूल्यवान धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे- सोना 52,050 रुपए प्रति 10 ग्राम। चांदी 61,500 रुपए प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 725 रुपए प्रति नग।

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर बाजार की मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 0.27% मजबूत होकर 50,970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर का सोना वायदा भाव 137 रुपए यानी 0.27% बढ़कर 50,970 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इस अनुबंध में 15,294 लॉट के लिए कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.20% घटकर 1,925 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को कारोबारियों अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे चांदी वायदा कीमत 500 रुपए की हानि के साथ 62,598 रुपए प्रति किलो रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट के लिए चांदी का भाव 500 रुपए यानी 0.79% की गिरावट के साथ 62,598 रुपए प्रति किलो रह गया। इसमें 16,347 लॉट के लिए कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.91% घटकर 25.04 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।