लाइव टीवी

Gold Price Today 15 February: सोना में गिरावट, चांदी में बढ़ोतरी, जानिए ताजा रेट

Updated Feb 15, 2021 | 20:26 IST

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 15 फरवरी 2021 : सोना के भाव में गिरावट और चांदी में बढ़ोतरी हुई। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
सोन और चांदी का ताजा भाव

Gold/Silver price today, 15 February 2021 : सोना की कीमत में गिरावट हुई जबकि चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 19 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 46,826 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पहले शुक्रवार को सोना 46,845 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 646 रुपए बढ़त के साथ 69,072 रुपए प्रति किलो ग्राम हो गई, पिछले कारोबारी दिन यह 68,426 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। सोना के वायदा भाव में गिरावट हुई जबकि चांदी के वायदा भाव में बढ़ोतरी हुई है। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,819 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 27.48 डॉलर प्रति औंस पर करीब अपरिवर्तित रही।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 105 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 47281 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 1137 रुपए बढ़कर 69514 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 47280 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव  43310 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 47281 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 47092 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 43309 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 35461 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 27659 रुपए
चांदी 999 69514 रुपए किलो

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोना 0.02% की गिरावट के साथ 47,307 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 11 रुपए यानी 0.02% की गिरावट के साथ 47,307 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 12,814 लॉट के लिए कारोबार किया गया। इसी प्रकार, अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 0.23% दर्शाता 1,819 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

इंदौर में चांदी में तेजी

इंदौर में स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के भाव में 475 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी शनिवार की तुलना में हुई। हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 48950, नीचे में 48850 रुपए प्रति 10 ग्राम एवं चांदी ऊंचे में 69025 व नीचे में 68750 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। मूल्यवान धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे। सोना 48920 रुपए प्रति 10 ग्राम। चांदी 69000 रुपए प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में बढ़ोतरी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में सोमवार को चांदी वायदा कीमत 735 रुपए की तेजी के साथ 69,852 रुपए प्रति किलो हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 735 रुपए यानी 1.06% की तेजी के साथ 69,852 रुपए प्रति किलो हो गई जिसमें 12,977 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि चांदी कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.98% की तेजी के साथ 27.60 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमत और रुपए के मूल्य में सुधार के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 19 रुपए की गिरावट आई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।