लाइव टीवी

Gold price today: और गिरा सोना-चांदी का भाव, जानिए 20 जुलाई को क्या है 24 कैरेट, 22 कैरेट का भाव

Updated Jul 20, 2020 | 19:47 IST

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 20 जुलाई 2020 : लगातार तीसरे दिन सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। जानिए सोने के 24 और 22 कैरेट का भाव तथा साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
सोना और चांदी के भाव में गिरावट

Gold/silver price today, 20 July 2020 : सोना और चांदी के भाव में लगातार तीसरे दिन गिरावट हुई है। कारोबारी दिन गुरुवार के बाद शुक्रवार और सोमवार (20 जुलाई) को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। वायदा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 23 रुपए गिरकर 48,944 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि चांदी की कीमत 198 रुपए की गिरावट के साथ 54,201 रुपए प्रति किग्रा रह गई। सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 31 रुपए गिरकर 49,916 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पूर्व के कारोबारी सत्र में सोना 49,947 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 51 रुपए के नुकसान के साथ 53,948 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। शुक्रवार को इसका बंद भाव 53,999 रुपए रहा था। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है (ताजा भाव विस्तार से नीचे देख सकते हैं)।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट दर्शाता 1,809 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया जबकि चांदी 19.32 डॉलर प्रति औंस पर करीब अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि सोने की कीमतों में मामूली गिरावट रही और अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार में इसका भाव 1,809 डॉलर बोला जा रहा था।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक आज (20 जुलाई) को सोने में 72 रुपए की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद सोने का भाव 49217 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 605 रुपए बढ़कर 52345 प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 49220 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 45080 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 49217 रुपए
सोना  995(23 कैरेट) 49020 रुपए
सोना  916(22 कैरेट) 45083 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 36913 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 28792 रुपए
चांदी 999 52345 रु. किलो

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का ताजा भाव

शहर 22 कैरेट का भाव 24 कैरेट का भाव
​दिल्ली 47,850 रुपए 49,050 रुपए
मुंबई 47,930 रुपए 48,930 रुपए
कोलकाता 48,380 रुपए 49,960 रुपए
चेन्नई 46,950 रुपए 51,240 रुपए
लखनऊ 47,850 रुपए 49,050 रुपए
पटना 47,930 रुपए 48,930 रुपए
बड़ौदा 47,800 रुपए 49,280 रुपए
अहमदाबाद 47,800 रुपए 49,280 रुपए
जयपुर 47,850 रुपए 49,050 रुपए
सूरत 47,800 रुपए 49,280 रुपए
पुणे 47,930 रुपए 48,930 रुपए
नागपुर 47,930 रुपए 48,930 रुपए
नासिक 47,930 रुपए 48,930 रुपए
चंडीगढ़ 47,000 रुपए 49,050 रुपए
भूवनेश्वर 46,950 रुपए 51,240 रुपए
  चांदी 53150 रु. किलो

इंदौर में सोना (Gold) सस्ता, चांदी (silver) के भाव में तेजी

इंदौर के स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 40 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता बिका। चांदी के भाव 175 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी लिए रहे। हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 50,525, नीचे में 50,450 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 51,900 एवं नीचे में 51,575 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। मूल्यवान धातुओं के औसत भाव इस प्रकार रहे:- 
सोना 50,480 रुपए प्रति 10 ग्राम। (बिना जीएसटी)
चांदी 51,825 रुपए प्रति किलोग्राम। (बिना जीएसटी)
चांदी सिक्का 625 रुपए प्रति नग। (बिना जीएसटी)

सोने (Gold) की वायदा कीमतों में गिरावट

हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण व्यापारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में सोमवार को सोना 0.05% की गिरावट के साथ 48,944 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने में डिलीवरी सोना कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 23 रुपए यानी 0.05% की गिरावट के साथ 48,944 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 8,059 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोना के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 87 रुपए यानी 0.18% की गिरावट के साथ 49,020 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 11,500 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना 0.03% की गिरावट के साथ 1,809.50 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी (silver) की वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 198 रुपए की गिरावट के साथ 54,201 रुपए प्रति किग्रा रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 198 रुपए अथवा 0.37% की गिरावट के साथ 54,201 रुपए प्रति किग्रा रह गयी जिसमें 399 लॉट के लिए कारोबार हुआ। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में, चांदी की कीमत 0.01% की तेजी के साथ 19.77 डॉलर प्रति औंस हो गई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।