लाइव टीवी

Gold Price Today 21 September: सोना टूटा, चांदी भी लुढ़की, जानिए अपने शहर का 22, 24 कैरेट का ताजा भाव

Updated Sep 21, 2020 | 19:30 IST

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 21 सितंबर 2020 : सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। जानिए सोने के 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
सोना और चांदी के भाव में गिरावट
मुख्य बातें
  • सोना और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई
  • वायदा बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई
  • 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना भी थोड़ा सस्ता हो गया, नीचे जानिए ताजा भाव

Gold/silver price today, 21 September 2020 : लगातार दूसरे दिन बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना सोमवार को 326 रुपए टूटकर 52,423 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को यह 52,749 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 945 रुपए लुढ़क कर 68,289 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को यह 69,234 रुपए प्रति किलोग्राम थी। अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोना गिरावट के साथ 1,940 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 26.50 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। इस तरह 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना भी थोड़ा सस्ता हो गया। (ताजा भाव विस्तार से नीचे देख सकते हैं)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक आज (21 सितंबर) सोने की कीमत में 279 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 51341 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 1764 रुपए गिरकर 64141 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 51340 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 47030 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 51341 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 51135 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 47028 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 38506 रुपए
सोना 585(14 कैरेट)  30034 रुपए
चांदी 999  64141 रु.किलो

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर में सुधार के साथ सोने की कीमत दबाव में रही। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (कमोडिटीज शोध) नवनीत दमानी ने कहा कि डॉलर की विनिमय दर में वृद्धि के साथ सोना शुरुआती लाभ को बरकरार नहीं रख पाया और इसमें गिरावट आई।

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में  22 कैरेट और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने (Gold) का ताजा भाव

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
मुंबई 50,300 रुपए 51,300 रुपए
दिल्ली 50,200 रुपए 54,760 रुपए
कोलकाता 50,730 रुपए 53,430 रुपए
चेन्नई 49,340 रुपए 53,820 रुपए
बेंगलुरु 48,950 रुपए 53,400 रुपए
हैदराबाद 49,340 रुपए 53,820 रुपए
केरल 47,700 रुपए 52,040 रुपए
अहमदाबाद 50,300 रुपए 53,700 रुपए
जयपुर 50,200 रुपए 54,760 रुपए
लखनऊ 50,200 रुपए 54,760 रुपए
पटना 50,300 रुपए 51,300 रुपए
नागपुर 50,300 रुपए 51,300  रुपए
चंडीगढ़ 49,800 रुपए 52,500 रुपए
सूरत 50,300 रुपए 53,700 रुपए
भूवनेश्वर 49,340 रुपए 53,820 रुपए
विशाखापत्तनम 49,340 रुपए 53,820 रुपए
मैसूर 48,950 रुपए 53,400 रुपए
  चांदी का भाव 67000 रु.किलो

वायदा बाजार में सोना (Gold) टूटा

हाजिर मांग कम होने से वायदा बाजार में सोमवार को सोना 0.44% गिरकर 51,490 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिए सोना 225 रुपए यानी 0.44% टूटकर 51,490 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें 8,443 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वहीं दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिए सोना 243 रुपए यानी 0.47% नरम होकर 51,617 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बोला गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.37% टूटकर 1,954.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी (Silver) में गिरावट

मांग में नरमी के बीच सटोरियों के सौदा कम किए जाने से वायदा बाजार में सोमवार को चांदी 577 रुपए टूटकर 67,300 रुपए किलो पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिए चांदी की कीमत 577 रुपए यानी 0.85% लुढ़क कर 67,300 रुपए प्रति किलो रही। इसमें 16,980 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयार्क बाजार में चांदी 1.30% की गिरावट के साथ 26.78 डॉलर प्रति औंस रही।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।