लाइव टीवी

Gold Price Today 08 January: सोना हुआ सस्ता, चांदी में बड़ी गिरावट, फटाफट जानिए अपने राज्य का ताजा भाव

Gold price today down by Rs 614, Silver tanks Rs 1609 know 22 carat, 24 carat rates on 08 January 2021 
Updated Jan 08, 2021 | 19:12 IST

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 08 जनवरी 2021 : सोना और चांदी में कीमतों में फिर गिरावट हुई। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
Gold price today down by Rs 614, Silver tanks Rs 1609 know 22 carat, 24 carat rates on 08 January 2021 Gold price today down by Rs 614, Silver tanks Rs 1609 know 22 carat, 24 carat rates on 08 January 2021 
सोना और चांदी के भाव में गिरावट

Gold/Silver price today, 08 January 2021 : सोना और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 614 रुपए घटकर 49,763 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में, कीमती धातु 50,377 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 1,609 रुपए गिरकर 67,518 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन यह 69,127 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। वायदा कारोबार में सोना और चांदी की कीमतों में भी गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,889 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 26.68 डॉलर प्रति औंस पर फ्लैट कर रही।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 624 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 50421 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 1218 रुपए गिरकर 67374 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 50420 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 46190 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना  999(24 कैरेट) 50421 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 50219 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 46186 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 37816 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 29496 रुपए
चांदी 999 67374 रुपए किलो

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में  22 कैरेट और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने (Gold) का ताजा भाव 

शहर 22 कैटेर का भाव 24 कैरेट का भाव
चेन्नई 47,920 रुपए 52,270 रुपए
मुंबई 49,820 रुपए 50,820 रुपए
दिल्ली 49,650 रुपए 54,160 रुपए
कोलकाता 50,190 रुपए 52,890 रुपए
सूरत 50,550 रुपए 52,550 रुपए
अहमदाबाद 50,550 रुपए  52,550 रुपए
जयपुर 49,650 रुपए  54,160 रुपए
लखनऊ 49,650 रुपए 54,160 रुपए
पटना 49,820 रुपए  50,820 रुपए
पुणे 49,820 रुपए 50,820 रुपए
नागपुर 49,820 रुपए 50,820 रुपए
नासिक 49,820 रुपए 50,820 रुपए
चंडीगढ़ 50,230 रुपए  54,290 रुपए
भूवनेश्वर 47,500 रुपए 51,850 रुपए
हैदराबाद 47,500 रुपए 51,800 रुपए
बेंगलुरु 47,500 रुपए  51,800 रुपए
केरल 47,500 रुपए 51,800 रुपए
कोयंबटूर 47,920 रुपए 52,270 रुपए

इंदौर में सोना (Gold), चांदी (Silver) के भाव में कमी

इंदौर के स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 475 रुपए प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 875 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी हुई। हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 52250, नीचे में 51800 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 67700, नीचे में 66800 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। मूल्यवान धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे। सोना 51900 रुपए प्रति 10 ग्राम। चांदी 67050 रुपए प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग।

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 1.36% की गिरावट के साथ 50,214 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 690 रुपए यानी 1.36% की गिरावट के साथ 50,214 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 8,487 लॉट के लिए कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 1.38% की हानि दर्शाता 1,887.20 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

चांदी (Silver) वाायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी वायदा कीमत 1,662 रुपए की हानि के साथ 68,300 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,662 रुपए यानी 2.38% की हानि के साथ 68,300 रुपए प्रति किलो रह गई जिसमें 13,741 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 2.79% की गिरावट के साथ 26.50 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।