लाइव टीवी

Gold price today: सोना-चांदी के दाम घटे, जानिए 28 जुलाई को क्या है आपके शहर में 22 कैरेट, 24 कैरेट का ताजा भाव

Gold price today down Rs 187 silver fell Rs 1933 know 24 carat, 22 carat rates on 28 July 2020
Updated Jul 28, 2020 | 20:58 IST

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 28 जुलाई 2020 : सोना रिकॉर्ड नई ऊंचाई चढ़ने के बाद थोड़ा फिसला है। चांदी की कीमत में भी नरमी आई है। जानिए सोने के 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट का भाव तथा साथ में चांदी की कीमत भी

Loading ...
Gold price today down Rs 187 silver fell Rs 1933 know 24 carat, 22 carat rates on 28 July 2020Gold price today down Rs 187 silver fell Rs 1933 know 24 carat, 22 carat rates on 28 July 2020
सोना और चांदी के भाव में गिरावट
मुख्य बातें
  • रिकॉर्ड ऊंचाई पर चढ़ने के बाद सोना की कीमत में गिरावट हुई है
  • चांदी की कीमत मंगलवार को 1933 रुपए लुढ़क गई है
  • वायदा और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में गिरावट हुई है। नीचे आप 14 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का ताजा भाव जान सकते हैं

Gold/silver price today, 28 July 2020 : रिकॉर्ड ऊंचाई पर चढ़ने के बाद मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट हुई है। जबकि चांदी की कीमत भी नरम हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुख के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 187 रुपए गिरकर 52,846 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोने का बंद भाव 53,033 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं चांदी भी मंगलवार को 1933 रुपए लुढ़क कर 64,297 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। सोमवार को इसकी कीमत 66,230 रुपए प्रति किलो थी। वायदा बाजार में भी सोने और चांदी के भाव में गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,923 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव भी गिरावट के साथ 23.60 डॉलर प्रति औंस चल रहा था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटिज) तपन पटेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने में तकनीकी सुधार आया और इसकी कीमत में 187 रुपए की गिरावट आई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक भी सोने और चांदी की कीमतों गिरावट हुई है। 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना भी सस्ता हुआ है (ताजा भाव विस्तार से नीचे देख सकते हैं)। 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक आज (28 जुलाई) सोने में 54 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 52465 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 1775 रुपए गिरकर 62730 प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 52460 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 48060 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शद्धता  कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना  999 (24 कैरेट)  52465 रुपए
सोना 995 (23 कैरेट) 52255 रुपए
सोना 916 (22 कैरेट) 48058 रुपए
सोना  750 (18 कैरेट) 39349 रुपए
सोना 585 (14 कैरेट)  30692 रुपए
चांदी 999  62730 रु.किलो

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में  22 कैरेट और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने (Gold) का ताजा भाव

शहर 22 कैरेट का भाव 24 कैरेट का भाव
दिल्ली 51,250 रुपए 52,450 रुपए
मुंबई 50,260 रुपए 51,260 रुपए
कोलकाता 51,050 रुपए 52,450 रुपए
चेन्नई 50,370 रुपए 54,940 रुपए
लखनऊ 51,250 रुपए 52,450 रुपए
पटना 50,260 रुपए 51,260 रुपए
बड़ौदा 51,100 रुपए 52,630 रुपए
अहमदाबाद 51,100 रुपए 52,630 रुपए
सूरत 51,100 रुपए 52,630 रुपए
पुणे 50,260 रुपए 51,260 रुपए
नागपुर 50,260 रुपए 51,260 रुपए
नासिक 50,260 रुपए 51,260 रुपए
चंडीगढ़ 50,200 रुपए 53,200 रुपए
भूवनेश्वर 50,370 रुपए 54,940 रुपए
जयपुर 51,250 रुपए 52,450 रुपए
  चांदी का भाव 62000 रु.किलो

इंदौर में सोना (Gold)-चांदी (Silver) के भाव में तेजी 

इंदौर के स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 150 रुपए प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव 125 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी रही। हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 54000, नीचे में 53750 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 62400 एवं नीचे में 61900 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। इन कीमती धातुओं के औसत भाव इस प्रकार रहे-
सोना 53850 रुपए प्रति 10 ग्राम। (बिना जीएसटी)
चांदी 62200 रुपए प्रति किलोग्राम।(बिना जीएसटी)
चांदी सिक्का 675 रुपए प्रति नग। (बिना जीएसटी)।

चांदी (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 2,289 रुपए की गिरावट के साथ 63,239 रुपए प्रति किग्रा रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 2,289 रुपए या 3.49%  की गिरावट के साथ 63,239 रुपए प्रति किग्रा रह गई जिसमें 12,188 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में, चांदी की कीमत 3.35% की गिरावट के साथ 23.68 डॉलर प्रति औंस रह गई।

सोना (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को सोना 0.69% की गिरावट के साथ 51,739 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने में डिलीवरी सोना कॉन्टैक्ट की कीमत 362 रुपए यानी 0.69% की गिरावट के साथ 51,739 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 3,699 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोना के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 322 रुपए यानी 0.62%  की गिरावट के साथ 51,930 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 14,799 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.54% की गिरावट के साथ 1,944.90 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।