लाइव टीवी

Gold Price Today 03 March 2021: सोने की कीमत में आज भी गिरावट, जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

Updated Mar 03, 2021 | 17:59 IST

Gold Rate Today (गोल्ड प्राइस आज का) 03 मार्च 2021 : सोने की कीमत में मामूली इजाफा है, प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 45217 है और यह बाजार बंद होने के समय दर्ज किया गया।

Loading ...
सोने की कीमत में मामूली सी बढ़ोत्तरी

Gold/Silver price today, 03 March 2021: बाजार खुलने के साथ ही आज भी सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। 999 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 45, 412 थी, जबकि 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 45230 थी। अगर बात 916 शुद्धता वाले सोने की करें तो यह कीमत 41, 957 थी। शुद्धता के इसी क्रम की बात करें को मंगलवार को बाजार के बंद होने के बाद कीमत इससे अधिक थी।

मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई थी  हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 679 रुपए की गिरावट के साथ 44,760 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया था। यह पिछले कारोबारी दिन 45,439 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 1,847 रुपए लुढ़क कर 67,073 रुपए प्रति किलो ग्राम रह गई जो पिछले कारोबारी दिन  68,920 रुपए प्रति किलो ग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,719 डॉलर प्रति औंस और चांदी कमजोरी के साथ 26.08 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।
 

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम सुबह कीमत प्रति 10 ग्राम शाम
सोना 999(24 कैरट) 45,412 45217
सोना 995 (23 कैरट) 45,230 45036
सोना 916(22 कैरट) 41,597 41419
सोना 750(18 कैरट) 34,059 33913
सोना 585(14 कैरट) 26566 26452
चांदी 999 67973 67919

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 467 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 45509 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 1113 रुपए लुढ़कर 67353 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 45510 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 41690 रुपए है।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।