लाइव टीवी

Gold Price Today 04 March 2021: सोना हुआ और सस्ता, चांदी में तेज गिरावट, जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

Updated Mar 04, 2021 | 19:47 IST

Gold Rate Today (गोल्ड प्राइस आज का) 04 मार्च 2021 : सोना और चांदी की कीमतों में और गिरावट हुई। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
सोना और चांदी के भाव में गिरावट

Gold/Silver price today, 04 March 2021: सोना और चांदी खरीदने का इससे अधिक बेहतरीन मौका नहीं मिल सकता है। कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 217 रुपए घटकर 44,372 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन बुधवार को यह 44,589 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी में बड़ी गिरावट हुई 1,217 रुपए लुढ़कर 66,598 रुपए किलो हो गई। बुधवार को यह 67,815 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। दोनों के वायदा भाव में गिरावट हुई। विस्तार से नीचे जान सकते है। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 1,717 डॉलर प्रति औंस पर थोड़ा अधिक कारोबार कर रहा था और चांदी भी मामूली रूप से 26.09 डॉलर प्रति औंस पर थी।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 374 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 44843 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 1793 रुपए लुढ़कर 66126 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44840 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 41080 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 44843 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 44663 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 41076 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 33632 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 26233 रुपए
चांदी 999 66126 रुपए किलो

सोने के वायदा भाव में गिरावट

गुरुवार को सोने का वायदा भाव 0.31 प्रतिशत गिरकर 44,810 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, क्योंकि प्रतिभागियों ने कम हाजिर मांग के कारण अपनी पकड़ बनाए रखी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में 13,656 लॉट के कारोबार में अप्रैल डिलीवरी के सोने की कीमत 138 रुपए या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,810 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई।  हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में सोना 0.02 प्रतिशत बढ़कर 1,716.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट

गुरुवार को चांदी वायदा 750 रुपए की गिरावट के साथ 67,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई क्योंकि प्रतिभागियों ने कम मांग पर अपना दांव लगाया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, मई डिलीवरी के लिए चांदी का अनुबंध 750 रुपए या 1.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,466 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी तरह न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.86 प्रतिशत घटकर 26.16 डॉलर प्रति औंस रहा।

इंदौर में सोना, चांदी के भाव में कमी

इंदौर में स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 400 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 1200 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी हुई। हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 46525, नीचे में 46125 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 67600 एवं नीचे में 67050 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। मूल्यवान धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे:- सोना 46350 रुपए प्रति 10 ग्राम। चांदी 67400 रुपए प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में रुपए की गिरावट की वजह से सोने की कीमत में  217 रुपए की गिरावट हुई। उन्होंने कहा कि वैक्सीन रोलआउट ने कीमती धातुओं के लिए सुरक्षित पनाह मांग को कम करने वाली भावनाओं पर जोखिम बढ़ाया है। व्यापारी यूएस फेड अध्यक्ष से टिप्पणियों का इंतजार कर सकते हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।