लाइव टीवी

Gold Price Today 05 March 2021: सोना-चांदी खरीदने का बढ़िया मौका, दाम और लुढ़के, 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

Updated Mar 05, 2021 | 18:56 IST

Gold Rate Today (गोल्ड प्राइस आज का) 05 मार्च 2021 : सोना और चांदी के दाम में और गिरावट हुई। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
सोना और चांदी के भाव में गिरावट

Gold/Silver price today, 05 March 2021: सोना और चांदी खरीदने का एक और बढ़िया मौका है। दोनों के भाव में गिरावट जारी है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव शुक्रवार को 522 रुपए घटकर 43,887 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को 44,409 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी 1,822 रुपए की गिरकर 64,805 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 66,627 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बजाार में सोना गिरावट के साथ 1,696 डालर प्रति औंस तथा चांदी गिरावट के साथ 25.20 डालर प्रति औंस पर चल रही थी।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 327 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 44516 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 998 रुपए लुढ़कर 65128 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44520 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 40780 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 44516 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 44338 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 40777 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 33387 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 26042 रुपए
चांदी 999 65128 रुपए किलो

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 0.36% की गिरावट के साथ 44,381 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 160 रुपए यानी 0.36% की गिरावट के साथ 44,381 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 13,200 लॉट के लिए कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.47% की गिरावट के साथ 1,692.70 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी वायदा कीमत 487 रुपए की गिरावट के साथ 65,434 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 487 रुपए यानी 0.74% की गिरावट के साथ 65,434 रुपए प्रति किलो रह गई जिसमें 12,658 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.69% की गिरावट के साथ 25.29 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने में गिरावट के अनुरूप दिल्ली बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव में 522 रुपए की गिरावट आई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।