लाइव टीवी

Gold Price Today 09 December : सोना हुआ सस्ता, चांदी में तेज गिरावट, जानिए 14 से लेकर 24 कैरेट का ताजा भाव

Updated Dec 09, 2020 | 20:33 IST

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 09 दिसंबर 2020 : सोना और चांदी के भाव में गिरावट हुई। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
सोना और चांदी के भाव में गिरावट (तस्वीर-Pixabay)

Gold/Silver price today, 09 December 2020 : सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 118 रुपए घटकर 49,221 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में कीमती धातु 49,339 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं चांदी की कीमत भी 875 रुपए घटकर 63,410 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी दिन यह 64,285 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वायदा बाजार में दोनों की कीमतों में गिरावट हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 1,860 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी भी 24.22 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 93 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 49689 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 447 रुपए गिरकर 63839 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 49690 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 45520 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 49689 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 49490 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 45515 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 37267 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 29068 रुपए
चांदी 999 63392 रुपए किलो

इंदौर में सोना (Gold)-चांदी (Silver) के भाव में कमी

इंदौर में स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 100 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 275 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी हुई। हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 51,090 रुपए, नीचे में 51,000 रुपए प्रति 10 ग्राम व चांदी ऊंचे में 62,900 रुपए, नीचे में 62,550 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। मूल्यवान धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे। सोना 51,075 रुपए प्रति 10 ग्राम। चांदी 62,825 रुपए प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग।

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोना 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,697 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 412 रुपए यानी 0.82% की गिरावट के साथ 49,697 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 12,034 लॉट के लिए कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.61% की गिरावट के साथ 1,863.50 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी (Silver) वायदा कीमतो में गिरावट

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया। इससे वायदा बाजार में बुधवार को चांदी वायदा कीमत 956 रुपए की हानि के साथ 64,236 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च 2021 के महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 956 रुपए यानी 1.47% की गिरावट के साथ 64,236 रुपए प्रति किलो रह गई जिसमें 12,509 लॉट के लिए कारोबार हुआ। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 1.30% की गिरावट के साथ 24.42 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

एक्सपर्ट्स ने कहा....

एचडीएफसी सिक्योरिटीज सीनियर एनालिस्ट्स (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि कमजोर वैश्विक सोने की कीमतों और फ्लैट रुपए के चलते दिल्ली में 24 कैरेट के लिए सोने की कीमतों में 118 रुपए की गिरावट आई। हाजिर रुपया 1 डॉलर के मुकाबले 1 पैसे कमजोर होकर कारोबार कर रहा था। साथ ही उन्होंने कहा कि सोने की कीमतें मजबूत इक्विटी सूचकांकों के दबाव में कारोबार कर रही हैं, जो कोविड-19 वैक्सीन की मंजूरी और वितरण रिकॉर्ड अमेरिकी कोरोनो वायरस हॉस्पिटलाइजेशन की प्रगति पर हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रोत्साहन सहायता पैकेज और कमजोर डॉलर की घोषणा से सोने की कीमतों में गिरावट को सीमित किया जा सकता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।