लाइव टीवी

Gold Price Today 30 March 2021: सोना लुढ़का, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

Updated Mar 30, 2021 | 19:29 IST

Gold Rate Today (गोल्ड प्राइस आज का) 30 मार्च 2021 : सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
सोना और चांदी के भाव में गिरावट

Gold/Silver price today 30 March 2021: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार दिल्ली सर्राफा बाजार में भी मंगलवार को सोना 138 रुपए की गिरकर 44,113 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन यह 44,251 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 20 रुपए लुढ़कर 63,212 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 63,532 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,698 डॉलर प्रति औंस पर था जबकि चांदी 24.49 डॉलर प्रति औंस पर करीब अपरिवर्तित रही।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 260 रुपए की गिरावट हुई। जबकि चांदी की कीमत में 945 रुपए की गिरावट हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44400 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 40670 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14, 18, 22, 23, 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जान सकते हैं।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 44395 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 44217 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 40666 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 33296 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 25971 रुपए
चांदी 999 63713 रुपए किलो

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर के मजबूत होने के कारण न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज (कॉमेक्स) में सोना दो सप्ताह के निम्न स्तर तक चला गया जिससे सोने को बिकवाली दबाव का सामना करना पड़ा।

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोना 0.22% की गिरावट के साथ 44,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून के महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 98 रुपये यानी 0.22% की गिरावट के साथ 44,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 12,616 लॉट के लिए कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.94% की गिरावट के साथ 1,698.50 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी वायदा कीमत 339 रुपए की गिरावट के साथ 63,835 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 339 रुपए यानी 0.53% की गिरावट के साथ 63,835 रुपए प्रति किलो रह गई जिसमें 11,287 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.22% की गिरावट के साथ 24.47 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

इंदौर में सोना, चांदी के भाव में गिरावट

इंदौर के स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 450 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 800 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी शनिवार की तुलना में हुई। हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 46050, नीचे में 45915 रुपए प्रति 10 ग्राम एवं चांदी ऊंचे में 65800 व नीचे में 65400 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। मूल्यवान धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे। सोना 46000 रुपए प्रति 10 ग्राम। चांदी 65600 रुपए प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।